Newsgenix
632 views 7 days ago
#🌐 अंतर्राष्ट्रीय अपडेट #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #🆕 ताजा अपडेट ईरान पर अमेरिका (US Attack on Iran) के हमले के बाद एक बार फिर से ग्लोबल मार्केट की टेंशन बढ़ गई है और शेयर बाजार गिरावट (Share Market Fall) के साथ खुले हैं। बेंचमार्क इंडेक्स Nifty ने 3 दिन की सारी बढ़त गंवा दी और 24259 पर खुला। वहीं, Bank Nifty 273 प्वाइंट की कमजोरी के साथ 57930 पर कारोबार कर रहा है। Sensex 350 अंकों की गिरावट के साथ 77800 पर ट्रेड कर रहा है। पश्चिम एशिया में फिर से पैदा हुए इस संकट के चलते कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया है और ब्रेंट क्रूड ढाई फीसदी चढ़कर 76 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है। आज के कारोबारी सत्र और मंदी के इस बाजार में फिर से डिफेंस शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है। निफ्टी फार्मा और हेल्थकेयर इंडेक्स 1 फीसदी तक चढ़ गए हैं। #ShareMarket #Newsgenix
14 likes
11 shares

More like this