ShareChat
click to see wallet page
search
विश्व स्वास्थ्य दिवस साल 1948 में 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना की गई थी, जबकि इस दिवस को मनाने की शुरुआत साल 1950 में ही विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा की गई थी। तभी से संपूर्ण विश्व में इसे विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। 1950 से ही विश्व स्वास्थ्य संगठन से जुड़े समस्त देश इस दिवस को मनाते आ रहे हैं। जैसे- जैसे सदस्य जुड़ते गए विश्व स्वास्थ्य दिवस का भी प्रसार होता गया। विश्व स्वास्थ्य दिवस के सारे उद्देश्य विश्व की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं से ही जुड़े हुए हैं। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य दुनिया भर में एक समान स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं के प्रति जागरूकता फैलाना, स्वास्थ्य संबंधी मामलों से जुड़े सभी मिथकों को दूर करना और वैश्विक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं पर विचार करना और आगे बढ़कर उनपर काम करना है। पिछले 71 वर्षों से विश्व के बेहतर स्वास्थ्य के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन कार्य कर रहा है। यह संयुक्त राष्ट्र के साथ विशेष एजेंसियों, सरकारी स्वास्थ्य प्रशासन, पेशेवर समूहों और ऐसे अन्य संगठनों जो स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम करते हैं, के साथ प्रभावी सहयोग स्थापित करता है, सरकारों के अनुरोध पर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिये सहायता प्रदान करना, ऐसे विशेषज्ञों और पेशेवर समूहों के मध्य सहयोग को बढ़ावा देता है, जो स्वास्थ्य प्रगति के क्षेत्र में योगदान देते हैं। #जागरूकता दिवस
जागरूकता दिवस - दृष्टि a Drishti IS विश्व स्वास्थ्य दिवस्  9 विश्व स्वास्थ्य दिवस (World Health Day) हर वर्ष 7 अप्रैे ल को मनाया जाता है। इस दिवस को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की स्थापना की वर्ष गांठ के रूप में मनाया जाता है।यह दिवस १९४८ में WHO की स्थापना के उपलक्ष्य में शुरू किया गया था और १९५० से इसे हर वर्ष मनाया जा रहा है। दृष्टि a Drishti IS विश्व स्वास्थ्य दिवस्  9 विश्व स्वास्थ्य दिवस (World Health Day) हर वर्ष 7 अप्रैे ल को मनाया जाता है। इस दिवस को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की स्थापना की वर्ष गांठ के रूप में मनाया जाता है।यह दिवस १९४८ में WHO की स्थापना के उपलक्ष्य में शुरू किया गया था और १९५० से इसे हर वर्ष मनाया जा रहा है। - ShareChat