ShareChat
click to see wallet page
search
अंतरराष्ट्रीय महिला स्वास्थ्य दिवस हर साल 28 मई को दुनियाभर में अंतर्राष्ट्रीय महिला स्वास्थ्य दिवस (International Women's Health Day) मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य महिलाओं को होने वाले रोगों और उनसे बचाव के बारे में जागरूकता फैलाना है। महिलाओं को पुरुषों की तुलना में बीमारियों का अधिक जोखिम होता है। महिलाओं को होने वाली 8 कॉमन डिजीज क्या हैं? अगर बात करें महिलाओं को होने वाली बीमारियों की तो उन्हें सबसे ज्यादा हार्ट डिजीज, ब्रेस्ट कैंसर, ओवेरियन और सर्वाइकल कैंसर, गाइनोलॉजिकल डिजीज, प्रेगनेंसी डिजीज, ऑटोइम्यून डिजीज, डिप्रेशन और चिंता आदि का अधिक खतरा होता है। महिलाओं में खून की की कमी यानी एनीमिया (Anemia) कमी एक बड़ी समस्या है। नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे ( NFHS) के अनुसार, भारत में लगभग 55% महिलाएं एनीमिया का शिकार हैं। इसका मतलब है कि हर दूसरी महिला खून की कमी से पीड़ित है। इस अवसर पर हम फैट टू स्लिम की डायरेक्टर और न्यूट्रिशनिस्ट एंड डाइटीशियन शिखा अग्रवाल शर्मा आपको बता रही हैं कि इन समस्याओं से बचने के लिए आपका डाइट प्लान कैसा होना चाहिए। महिलाओं को स्वस्थ रहने के लिए रोजाना फलों का सेवन करना चाहिए। आप अनार, कीवी, अमरूद अनानास जैसे फलों को खा सकते हैं। इनकी शक्ति बढ़ाने के लिए आप इसमें दालचीनी, काला नमक और काली मिर्च का पाउडर डाल सकते हैं। इससे खून की कमी जैसी कई बीमारियों का खतरा कम होता है। #जागरूकता दिवस
जागरूकता दिवस - May 28th Day International 010 Gctiovu [otu Women's Health May 28th Day International 010 Gctiovu [otu Women's Health - ShareChat