sn vyas
679 views • 1 months ago
#🌷भानु सप्तमी की शुभकामनाएं💐 #🌞भानु सप्तमी🙏 #भानु सप्तमी #शुभ रविवार
`🌞🌻 भानु सप्तमी 🌻🌞`
`यदा सप्तमी रविवारे भवेत् सा भानुसप्तमी स्मृता` — `निर्णयसिन्धु , प्रथम परिच्छेद ।`
`अर्थात 👉🏻 जिस रविवार को सप्तमी तिथि पड़े , उसे भानु सप्तमी कहते हैं ।`
`🌞 माहात्म्य –`
`भानुसप्तमी तु सम्प्राप्ता सर्वपापप्रणाशिनी ।`
`स्नानदानादिकं तस्यां सर्वं कोटिगुणं भवेत् ॥`
— `भविष्य पुराण, ब्राह्मपर्व ७१.५`
`अर्थात 👉🏻 भानु सप्तमी समस्त पाप नाश करती है । इस दिन स्नान-दान कोटि गुना फल देता है ।`
`☀️ सूर्य-ग्रहण तुल्य फल –`
`रविवारेण संयुक्ता शुक्ला वा यदि सप्तमी ।` `तदा सा भानुसप्तमी प्रोक्ता सूर्यग्रहणैः समा ॥` — `स्कन्द पुराण , काशीखण्ड १४.३१`
`अर्थात 👉🏻 शुक्ल पक्ष अथवा कृष्ण पक्ष , सप्तमी रविवार को हो तो सूर्य-ग्रहण के समान पुण्य प्राप्त होता है ।`
`🪔 फल-श्रुति –`
`आयुरारोग्यमैश्वर्यं विद्यां यशः सुखं लभेत् ।`
`भानुसप्तमीं समासाद्य यो नरो भास्करं यजेत् ॥` — `भविष्य पुराण ७१.१२`
`अर्थात 👉🏻 भानु सप्तमी को सूर्य-पूजन से आयु , आरोग्य , ऐश्वर्य , विद्या , यश , सुख मिलते हैं ।`
`🚫 निषेध –`
`तैलाभ्यंगं न कुर्वीत सप्तम्यां भानुवासरे` — `ब्रह्मवैवर्त पुराण`
`अर्थात 👉🏻 भानु सप्तमी को तेल-मालिश न करें , नमक त्यागें ,एवं दिन में न सोएँ ।`
`☝🏻 तात्पर्य –रविवार को सप्तमी तिथि पड़ने से भानु सप्तमी होती है ।`
`👉🏻 इस दिन का स्नान, दान , जप , तप कोटि गुना फल देने वाला तथा सम्पूर्ण पापों का नाशक होता है ।`
`👉🏻 इसका पुण्य सूर्य-ग्रहण काल के स्नान-दान के समान कहा गया है ।`
`👉🏻 इस दिन विधिपूर्वक सूर्य-पूजन करने वाले को आयु , निरोगता , धन-सम्पत्ति, विद्या , कीर्ति औऱ सुख की प्राप्ति होती है ।`
`👉🏻 इस दिन तेल लगाना , नमक का सेवन एवं दिन में सोना शास्त्र से वर्जित है ।`
`क्या करें –`
`१. अरुणोदय काल में स्नान करें ।`
`२. ताम्र पात्र से ॐ घृणिः सूर्याय नमः बोलकर ३ बार अर्घ्य दें ।`
`३. आदित्यहृदय स्तोत्र का १ बार पाठ करें ।`
`४. १२ सूर्य नमस्कार अथवा १२ साष्टांग प्रणाम करें ।`
`५. गेहूँ , गुड़ तथा दक्षिणा का दान करें ।`
`ॐ मित्राय नमः🚩`
`उद्यन् वै तमः हन्ति`
`– उगता हुआ सूर्य अन्धकार को नष्ट करता है ।`
`आप समस्त को सूर्य सप्तमी की हार्दिक मङ्गल कामनाएं💐💐`
`🌄🌄 प्रभात वन्दन 🌄🌄©®`
7 likes
4 shares