Newsgenix
589 views • 1 days ago
#🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने बुधवार को लोकसभा से पेपर लीक के खिलाफ विधेयक पारित होने का स्वागत किया है।
अमित शाह ने कहा है कि यह विधेयक युवाओं के सपनों और आकांक्षाओं की रक्षा करता है। इसमें ऐसे कठोर प्रविधान किए गए हैं, जिनसे सार्वजनिक परीक्षाओं की पवित्रता भंग करने वालों को कड़ी सजा दी जाएगी।
एक्स पर एक पोस्ट में शाह ने कहा-आज लोकसभा से 'सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पारित होने पर भारत के सभी छात्रों को बधाई।
मोदी सरकार देश के छात्रों का भविष्य खतरे में डालने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति को नहीं बख्शेगी। सरकार यह सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी कि दोषियों को कानून के तहत अधिकतम सजा मिले।
#Newsgenix #AmitShah
15 shares