Jan-Kranti hindi news bulletin
690 views 23 hours ago AI indicator
टीआरई-4 की अधियाचना लौटाने पर भड़के पूर्व शिक्षा मंत्री आलोक मेहता, जल्द विज्ञापन जारी करने की मांग जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट 32,388 पदों पर बहाली में देरी से अभ्यर्थियों में बढ़ी बेचैनी, एकल परीक्षा और "वन कैंडिडेट, वन रिजल्ट" नीति लागू करने की उठाई मांग समस्तीपुर, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 2 अगस्त, 2026)। राजद विधायक एवं बिहार सरकार के पूर्व शिक्षा मंत्री आलोक कुमार मेहता ने टीआरई-4 की अधियाचना को रोस्टर में त्रुटि बताकर शिक्षा विभाग को वापस किए जाने पर गहरी नाराजगी जताई है। उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि सरकार द्वारा 32,388 पदों पर शिक्षक बहाली की घोषणा किए जाने के बावजूद अब तक आधिकारिक विज्ञापन जारी नहीं किया गया है, जिससे लाखों अभ्यर्थियों में असमंजस और चिंता की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि सभी विषयों में सम्मानजनक संख्या में रिक्त पदों का पारदर्शी तरीके से विज्ञापन प्रकाशित किया जाए। साथ ही शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया के लिए एकल परीक्षा आयोजित करने और "वन कैंडिडेट, वन रिजल्ट" नीति लागू करने की आवश्यकता है। आलोक मेहता ने कहा कि अभ्यर्थियों ने लंबे समय से कड़ी मेहनत और लगन के साथ तैयारी की है। ऐसे में उन्हें बार-बार इंतजार कराना उचित नहीं है। शिक्षा और रोजगार बिहार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल होने चाहिए। उन्होंने सरकार से अविलंब विज्ञापन जारी कर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने की मांग की। इस अवसर पर जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, जिला महासचिव मो. परवेज आलम, राजद शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रो. डॉ. रजनीश कुशवाहा, समाजसेवी रवि आनंद, जिला महासचिव मनोज कुमार राय, पूर्व जिला पार्षद प्रभु नारायण राय, जिला महासचिव राकेश पांडेय, पूर्व मुखिया राजेंद्र सिंह, राजद नेता डॉ. रामपुकार सिंह, किशोर चौरसिया, मो. असरफ, अजय राय सहित कई राजद कार्यकर्ता मौजूद थे। समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित। #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #samastipur #🆕 ताजा अपडेट ##Samastipur news
16 likes
4 shares

More like this