ShareChat
click to see wallet page
search
विश्व आंत्र सूजन दिवस (Inflammatory Bowel Disease) आज विश्व आईबीडी दिवस (Inflammatory Bowel Disease Day) है जो हर साल 19 मई को मनाया जाता है. इस गंभीर बीमारी से दुनियाभर में करोड़ों लोग जूझ रहे हैं. इसका मुख्य कारण खराब खानपान है. आईबीडी के लक्षण इतने समान्य है कि लोग कुछ समझ ही नहीं पाते हैं. यह आंत से जुड़ी एक गंभीर बीमारी है. लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरूक करने के लिए हर साल 19 मई को वर्ल्ड इन्फ्लेमेटरी बाउल डिजीज डे मनाया जाता है। दरअसल विश्व आईबीडी दिवस की शुरुआत साल 2010 में हुई थी. इसे पहली बार पाचन रोग सप्ताह के दौरान ही सेलिब्रेट किया गया था. तभी से लेकर यह हर साल मनाया जाता है. इसका आयोजन यूरोपियन फेडरेशन ऑफ क्रॉन्स एंड अल्सरेटिव कोलाइटिस एसोसिएशन (ईएफसीसीए) द्वारा किया जाता है. यह दिन क्रोहन रोग और अल्सरेटिव कोलाइटिस के बारे में लोगों के बीच जागरूकता फैलाना है. आंत में होने वाला यह रोग बहुत ही खतरनाक होता है। विश्व आईबीडी दिवस का महत्व बेहद खास है. क्रोहन रोग और अल्सरेटिव कोलाइटिस जैसी सूजन आंत्र रोगों (आईबीडी) के बारे में जागरूकता बढ़ाने में बहुत महत्वपूर्ण है. इस दिन लोगों को शिक्षित करने और उन लोगों का समर्थन करने के लिए एक मंच के रूप में कार्यक्रम रखा जाता है जो पीड़ित हैं. इसका मुख्य उद्देश्य प्रभावित लोगों के परिवारों की मदद करना भी है. विश्व सूजन आंत रोग दिवस 2024 सूजन आंत रोग वाले लोगों के लिए आशा का दिन है, सामान में जागरूकता फैलाकर, प्रभावित लोगों का समर्थन किया जाता है। #जागरूकता दिवस
जागरूकता दिवस - World Inflammatory Bowel Disease Day MAY 19 World Inflammatory Bowel Disease Day MAY 19 - ShareChat