Top News.in
17K views 20 hours ago
#⛈️बारिश: कई राज्यों में बाढ़, तबाही, रेड अलर्ट🚨 देश के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश हो रही है. तो कई राज्य ऐसे हैं जहां बारिश के कोई आसार नहीं हैं. बारिश कई लोगों के लिए राहत तो कई लोगों के लिए आफत बनकर बरस रही है. IMD ने केरलम के 12 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है, तो वहीं दिल्ली में शनिवार रात को बारिश हुई. गुजरात के कई जिलों में तो बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है. केरलम की बात करें तो मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने केरलम के 12 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. भारी बारिश के 6 लोगों की मौत हो गई. वहीं 6 लोग लापता बताए जा रहे हैं. केरल में हालात इतने बुरे हैं कि 65 राहत कैंपों में 1,400 से ज़्यादा लोगों को रखा गया है. प्रशासन द्वारा लोगों को हर संभव मदद दी जा रही है. IMD ने शनिवार और रविवार के लिए राज्य के 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. पथानामथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, इडुक्की, एर्नाकुलम, त्रिशूर, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जैसे जिले इसमें शामिल हैं. भारी बारिश को देखते हुए त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड और पथानामथिट्टा ज़िला प्रशासन ने 2 और 3 अगस्त को 'निरापुथरी' त्योहार के लिए सबरीमाला जाने की योजना बना रहे श्रद्धालुओं को सलाह दी है कि वे भारी बारिश, पंपा नदी में बाढ़ और भूस्खलन के खतरे को देखते हुए अपनी यात्रा करें. मौजूदा मौसम की स्थिति को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है. #⛈मौसम अपडेट📰 #🆕 ताजा अपडेट #🌐 राष्ट्रीय अपडेट
120 shares

More like this