एस्ट्रो पं.रामपाल भट्ट
#💮आज का पंचांग एवं मुहूर्त💫 #🔯आज का राशिफल☀️ #🌟देखिए खास ज्योतिष उपाय #🔯वास्तु दोष उपाय
🌄श्री सनातन हिंदू पंचांग -31.08.2026🌄
✴️दैनिक गोचर ग्रह एवं राशिफल✴️
🕉️ शुभ सोमवार - 🌞 - शुभ प्रभात् 🕉️
74-30💥मध्यमान्💥75-30
(केतकी चित्रापक्षीय गणितानुसारेण निर्मितम्)
🕉️💥💥🌄💥💥🕉️
________________________________
जन्मकुंडली कुंडली मिलान राशिरत्न वास्तुदोष
शिक्षा-नौकरी-आजीविका-विवाह-भाग्योन्नति
सटीक जानकारी🎖️प्रभावी समाधान
💥 वाट्स एप्प परामर्श सेवा उपलब्ध 💥
✡️संपर्क / वाट्स एप्प-97996-70464✡️
🕉️🌄💥✴️🎖️✴️💥🌄🕉️
_______________________________
____________आज विशेष___________
कज्जली तीज व्रत आज है जो महिलाओं द्वारा
पति की लंबी आयु सुखी दाम्पत्य व वैवाहिक
जीवन की खुशहाली हेतु निर्जल रखा जाता है..
_______________________________
🕉️✴️🏵️🌞🏵️✴️🕉️
_________________________________
_________दैनिक पंचांग विवरण________
✴️🌄✴️🌞✴️🌄✴️
_________________________________
आज दिनांक................….....31.8.2026
कलियुग संवत्............................ .5128
विक्रम संवत्.................. ............. 2083
शक संवत्.................................. 1948
संवत्सर..................................... श्री रौद्र
अयन.........................................दक्षिण
गोल........................................... उत्तर
ऋतु........................................... शरद
मास........................................ भाद्रपद
पक्ष............................................ कृष्ण
तिथि........ तृतीया. प्रातः 8.52 तक / चतुर्थी
वार......................................... सोमवार नक्षत्र........ रेवती.रात्रि. 3.24* तक/ अश्विनी
चंद्र राशि........ मीन. रात्रि. 3.24* तक / मेष
योग..............गंड. रात्रि. 1.50* तक / वृद्धि
करण............ .विष्टि(भद्रा). प्रातः 8.52 तक
करण........... बव. रात्रि. 8.19 तक / बालव
_________________________________
🌞✴️✴️🌄✴️✴️🌞
नोट-जिस रात्रि समय के ऊपर(*) लगा हुआ हो
वह समय अर्द्ध रात्रि के बाद सूर्योदय तक का है
________________________________
-दैनिक सूर्योंदयास्त दिनमानादि पंचांग विवरण-
✴️🌄🏵️🌞🏵️🌄✴️
________________________________
सूर्योदय....................प्रातः 06.12.41 पर
सूर्यास्त....................सायं. 06.50.28 पर
दिनमान-घं.मि.से....................12.37.47
रात्रिमान-घं.मि.से. ................. 11.22.35
चंद्रास्त..................... 08.56.05 AM पर
चंद्रोदय.....................08.38.43 PM पर
राहुकाल......... प्रातः 7.47 से 9.22(अशुभ)
यमघंट...... .पूर्वा. 10.57 से 12.32(त्याज्य)
गुलिक.. अपरा. 2.06 से 3.41(शुभे त्याज्य)
अभिजित...... मध्या.12.06 से 12.57(शुभ)
पंचक.................. रात्रि. 3.24* पर समाप्त
हवन मुहूर्त(अग्निवास)............. आज नहीं है
दिशाशूल................................. पूर्व दिशा
दोष परिहार........ दूध का सेवन कर यात्रा करें
________________________________
___________आज का दिन___________
🌞✴️🌄✴️🌞✴️🌄🌞
_______________________________
व्रत विशेष....... कज्जली तीज / सातुड़ी तीज
अन्य व्रत्.बहुला चतुर्थी.(चंद्रो.रात्रि. 8.39)पर
पर्व विशेष................................... नहीं है
काल विशेष............ सनातन् चातुर्मास जारी
दिन विशेष................... विश्व संस्कृत दिवस
दिन विशेष............ विश्व अफ़्रीकी मूल दिवस
खगोलीय.............. सूर्य नक्षत्र पूर्वा फाल्गुनी
नक्षत्र वाहन.................... .खर(वर्षा मध्यम्)
विष्टि(भद्रा)...................... प्रातः 8.52 तक
पंचक.................. रात्रि. 3.44* पर समाप्त
सर्वा.सि.योग............................... .नहीं है
अमृत सि.योग............................... नहीं है
सिद्ध रवियोग............................... नहीं है
________________________________
✴️🌄✴️🌞✴️🌄✴️
_______________________________
✴️ अगले दिन की प्रतीकात्मक जानकारी✴️
_________________________________
दिनांक............................ 01.09.2026
तिथि..भाद्रपद कृष्णा चतुर्थी मंगलवार-5-क्षय
व्रत विशेष.................................. नहीं है
अन्य व्रत्..................................... नहीं है
पर्व विशेष..............श्रमण तपस्या पूर्ण(जैन)
काल विशेष............ सनातन् चातुर्मास जारी
दिन विशेष..........2026 सितंबर मास प्रारंभ
दिन विशेष...................LIC स्थापना दिवस
खगोलीय.............. सूर्य नक्षत्र पूर्वा फाल्गुनी
नक्षत्र वाहन.................... .खर(वर्षा मध्यम्)
विष्टि(भद्रा)................................... नहीं है
पंचक......................................... नहीं है
सर्वा.सि.योग................................. नहीं है
अमृत सि.योग....... उदयात् रात्रि. 2.42* तक
सिद्ध रवियोग............................... नहीं है
_________________________________
🕉️✴️🏵️🌞🏵️✴️🕉️ ________________________________
*विभिन्न नगरों के सूर्योदय में समयांतर मिनट*
🌞श्री सनातन हिंदू पंचांग के अनुसार🌞
________________________________
दिल्ली -10 मिनट---------जोधपुर +6 मिनट
जयपुर -5 मिनट------अहमदाबाद +8 मिनट
इंदौर - 4 मिनट-------------मुंबई +7 मिनट
लखनऊ - 25 मिनट------बीकानेर +5 मिनट
कोलकाता -54 मिनट--जैसलमेर +15 मिनट
_________________________________
🌄विशिष्ट काल-मुहूर्त-वेला परिचय🌄
_________🏵️🌞✴️🌞🏵️_________ अभिजित् मुहुर्त - दिनार्द्ध से एक घटी पहले और एक घटी बाद का समय अभिजित मुहूर्त कहलाता है,पर बुधवार को यह शुभ नहीं होता.
_________________________________
ब्रह्म मुहूर्त - सूर्योदय से पहले का 1.30 घंटे का समय ब्रह्म मुहूर्त कहलाता है..
_________________________________
प्रदोष काल - सूर्यास्त से 45 मिनट पहले और 45 मिनट बाद का समय प्रदोष काल होता है
__________________________________
गौधूलिक काल सूर्यास्त से 12 मिनट पहले एवं
12 मिनट बाद का समय कहलाता है
🌄✡️✡️✴️✡️✡️🌄
🌄✴️भद्रा वास शुभाशुभ विचार✴️🌄
_________________________________
भद्रा मेष, वृष, मिथुन, वृश्चिक के चंद्रमा में स्वर्ग में व कन्या, तुला, धनु, मकर के चंद्रमा में पाताल लोक में और कुंभ, मीन, कर्क, सिंह के चंद्रमा में मृत्युलोक में मानी जाती है यहां स्वर्ग और पाताल लोक की भद्रा शुभ मानी जाती हैं और मृत्युलोक की भद्रा काल में शुभ कार्य वर्जित होते हैं इसी तरह भद्रा फल विचार करें।
________________________________
✴️🌄आज दिन का चौघड़िया 🌄✴️
_________________________________
अमृत...............प्रातः 6.13 से 7.47 तक
शुभ.............. प्रातः 9.22 से 10.57 तक
चंचल.............अपरा. 2.06 से 3.41 तक
लाभ..............अपरा. 3.41 से 5.16 तक
अमृत................सायं.5.16 से 6.50 तक
_________________________________
✴️🌄आज रात्रि का चौघड़िया🌄✴️
________________________________
चंचल...... सायं-रात्रि. 6.50 से 8.06 तक
लाभ......रात्रि. 11.06 से 12.32 AM तक
शुभ....रात्रि. 1.57 AM से 3.22 AM"तक
अमृत...रात्रि. 3.22 AM से 4.48 AM तक
चंचल...रात्रि. 4.48 AM से 6.13 AM तक
________________________________
💥 🌞✴️🏵️✴️🌞💥
_________________________________
(विशेष - ज्योतिष शास्त्र में एक शुभ योग और एक अशुभ योग जब भी साथ साथ आते हैं तो शुभ योग की स्वीकार्यता मानी गई है )
_________________________________
✴️🌞🌄✴️🌄🌞✴️
_________________________________
🔱🌄🔱✴️🔱🌄🔱
_________________________________
🌞🕉️शुभ शिववास की तिथियां🕉️🌞
शुक्ल पक्ष-2-----5-----6---- 9-------12----13.
कृष्ण पक्ष-1---4----5----8---11----12----30.
_________________________________
✴️🏵️🌄✴️🌄🏵️✴️
_______________ु__________________
दिन नक्षत्र एवं चरणाक्षर संबंधी संपूर्ण विवरण
संदर्भ विशेष -यदि किसी बालक का जन्म गंड नक्षत्रों (रेवती, अश्विनी, अश्लेषा, मघा, ज्येष्ठा और मूल) में होता है तो सविधि नक्षत्र की शांति आवश्यक मानी गयी है जो सविधि होनी चाहिये
आज जन्मे बालकों का नक्षत्र के चरण के समय समय के अनुसार राशिगत् नामाक्षरे....
________________________________
समय - नक्षत्र नाम - नक्षत्र चरण - चरणाक्षर
_________________________________
09.41 AM तक.....रेवती.... 1...... .दे
03.36 PM तक.... रेवती.....2..... ..दो
09.30 PM तक.....रेवती.....3....... च
03.24 AM तक.....रेवती.... 4....... ची
_______राशि मीन - पाया स्वर्ण_________
_________________________________
उपरांत रात्रि तक... अश्विनी....1.......चू
________राशि मेष - पाया स्वर्ण________
_________________________________
✴️आज की विशेष प्रस्तुति✴️
💥धर्म ज्योतिष वास्तु एवं गोचर राशिफल 💥
🕉️✴️✴️🌞✴️✴️🕉️
________________________________
कज्जली तीज व्रत आज है जो महिलाओं द्वारा
पति की लंबी आयु सुखी दाम्पत्य व वैवाहिक
जीवन की खुशहाली हेतु निर्जल रखा जाता है..
कजरी तीज के दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और वैवाहिक जीवन में खुशहाली के लिए निर्जल व्रत रखती हैं। कजरी तीज का व्रत चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद खोला जाता है।
कजरी तीज 2026
हर वर्ष भाद्रपद कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को कजरी तीज का त्यौहार मनाया जाता है। इसे कज्जली तीज के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा का विधान है। कजरी तीज सुहागिनों का प्रमुख त्यौहारों में से एक है। इस दिन विवाहित महिलाएं अखंड सौभाग्य के लिए व्रत रखती हैं और चंद्रमा की पूजा के बाद पारणा करती हैं। इसके अलावा कजरी तीज का व्रत रखने से कुंवारी कन्याओं को मनचाहे जीवनसाथी की प्राप्ति होती है। तो आइए जानते हैं कि इस वर्ष कजरी तीज की पूजा का मुहूर्त क्या रहेगा।
नोट - मुहूर्त समय राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली
समयानुसार दिये गये हैं
पंचांग के अनुसार, भाद्रपद कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि का आरंभ 30 अगस्त को सुबह 9 बजकर 36 मिनट पर होगा। तृतीया तिथि का समापन 31 अगस्त को सुबह 8 बजकर 50 मिनट पर होगा। उदयातिथि के अनुसार, कजरी तीज 31 अगस्त 2026 को मनाई जाएगी।
कजरी तीज 2026 शुभ मुहूर्त
कजरी तीज के दिन पूजा के लिए ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 51 मिनट से सुबह 5 बजकर 37 मिनट तक रहेगा। वहीं अभिजित मुहूर्त का आरंभ दोपहर 12 बजकर 14 मिनट पर होगा और समाप्त दोपहर 1 बजकर 4 मिनट पर होगा। संध्या काल मुहूर्त शाम 6 बजकर 54 मिनट से रात 8 बजकर 3 मिनट पर होगा।
कजरी तीज 2026 के दिन चौघड़िया मुहूर्त
अमृत चौघड़िया: सुबह 5:58 बजे से 7:34 बजे तक
शुभ चौघड़िया: सुबह 9:10 बजे से 10:45 बजे तक
लाभ चौघड़िया: दोपहर 3:33 बजे से शाम 5:08 बजे तक
अमृत चौघड़िया: शाम 5:08 बजे से 6:44 बजे तक सूर्यास्त: शाम 6:44 बजे
कजरी तीज 2026 चंद्रोदय का समय
कजरी तीज के दिन चंद्रोदय का समय रात 8 बजकर 25 मिनट का रहेगा। इस दिन चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही व्रत खोला जाता है। इसके लिए पहले जल में थोड़ा सा दूध, रोली और अक्षत मिलाएं और फिर चंद्र देव को अर्घ्य दें। इसके बाद कजरी तीज व्रत कथा का पाठ करें। कथा के बाद ही व्रत संपन्न मनाया जाता है।
कजरी तीज पूजा सामग्री लिस्ट
दीपक, घी, तेल, कपूर, अगरबत्ती
पीला वस्त्र
हल्दी, चंदन,
श्रीफल
गाय का दूध
गंगाजल
दही, मिश्री, शहद, पंचामृत
कच्चा सूता
नए वस्त्र, केला के पत्ते, बेलपत्र, शमी के पत्ते
जनेऊ, जटा नारियल, सुपारी, कलश
भांग, धतूरा, दूर्वा घास आदि पूजा सामग्रियां
माता पार्वती के लिए
हरे रंग की साड़ी, चुनरी, बिंदी, चूडियां, कुमकुम, कंघी, बिछुआ, सिंदूर और मेहंदी आदि सुहाग की चीजें।
कजली तीज की व्रत कथा
पौराणिक कथा के अनुसार, किसी गांव में एक गरीब ब्राह्मण और उसकी पत्नी रहते थे।
भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को कजली तीज का व्रत आया, तो ब्राह्मणी ने तीज माता का व्रत रखा।
उसने अपने पति से कहा कि आज उसका व्रत है और पूजा के लिए कहीं से चने का सत्तू लेकर आओ।
गरीबी के कारण ब्राह्मण ने सत्तू लाने में असमर्थता जताई, तो पत्नी ने जिद करते हुए कहा कि चाहे चोरी करो या डाका डालो, लेकिन मेरे लिए सत्तू लेकर आओ।
रात के समय ब्राह्मण साहूकार की दुकान में घुस गया और सवा किलो चने की दाल, घी व शक्कर लेकर सत्तू बनाने लगा।
आवाज सुनकर दुकान के नौकर जाग गए और चोर-चोर चिल्लाने लगे। साहूकार ने ब्राह्मण को पकड़ लिया।
ब्राह्मण ने हाथ जोड़कर दीनभाव से कहा कि वह चोर नहीं है, बल्कि एक गरीब ब्राह्मण है और उसकी पत्नी का तीज का व्रत है, इसलिए वह केवल सवा किलो सत्तू बनाने आया था।
साहूकार ने जब उसकी तलाशी ली, तो उसके पास सत्तू के अलावा कुछ नहीं मिला।
साहूकार को ब्राह्मण की बात पर दया आ गई। उसने ब्राह्मणी को अपनी धर्म बहन माना और ब्राह्मण को सत्तू, गहने, रुपए, मेहंदी तथा बहुत सारा धन देकर आदर के साथ विदा किया।
इस प्रकार माता कजली की कृपा से उस गरीब ब्राह्मण के दिन फिर गए और सभी ने श्रद्धापूर्वक व्रत संपन्न किया।
________________________________
✴️ 🕉️आज का राशिफल🕉️ ✴️
_________________________________
मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
आज आपका ईर्ष्यालु स्वभाव आपको उदास और दुःखी बना सकता है। आप यह चोट ख़ुद को पहुँचा रहे हैं, इसलिए जितनी जल्दी हो सके इसे छोड़ दें। दूसरों के सुख-दुःख बांटने की आदत विकसित करें। पैसे की अहमियत को आप अच्छे से जानते हैं इसलिए आज के दिन आपके द्वारा बचाया गया धन आपके बहुत काम आ सकता है और आप किसी बड़ी मुश्किल से निकल सकते हैं। घरेलू ज़िन्दगी में कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आज आपका कोई छुपा विरोधी आपको ग़लत साबित करने की पुरज़ोर कोशिश करेगा। आज सोच-समझकर क़दम बढ़ाने की ज़रूरत है- जहाँ दिल की बजाय दिमाग़ का ज़्यादा इस्तेमाल करना चाहिए। आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा नहीं रहेगा क्योंकि कई मामलों में आपसी असहमति रह सकती है; और इससे आपके रिश्ते कमजोर होंगे।
वृषभ-(इ उ एओ वा वी वू वे वो)
आज जब सेहत से जुड़ा मामला हो तो ख़ुद को अनदेखा नहीं करना चाहिए और सावधानी बरतनी चाहिए। आज के दिन आपको अपने उन दोस्तों से बचकर रहने की जरुरत है जो आपसे उधार मांगते हैं और फिर उसे लौटाते नहीं हैं। ऐसे कामों में सहभागिता करने के लिए अच्छा समय है, जिसमें युवा लोग जुड़े हों। इसका अनुभव कीजिए। दफ़्तर में कोई आपकी योजनाओं में अड़ंगा लगा सकता है- इसलिए आँखें खोलकर रखिए और अपने चारों तरफ़ हो रही गतिविधियों के प्रति सजग रहिए। यात्रा के मौक़ों को हाथ से नहीं जाने देना चाहिए। इस बात की प्रबल सम्भावना है कि आपके आस-पास के लोग आप दोनों के बीच मतभेद पैदा करने का प्रयास करेंगे। अत: बाहरी लोंगों के कहने पर अमल करना ठीक नहीं होगा।
मिथुन- (क की कू घ ङ छ के को ह)
आज उदास और अवसादग्रस्त न हों। अगर आप लोन लेने वाले थे और काफी दिनों से इस काम में लगे थे तो आज के दिन आपको लोन मिल सकता है। आपकी पारिवारिक सदस्यों को क़ाबू में रखने और उनकी न सुनने प्रवृत्ति की वजह से बेवजह वादविवाद हो सकता है और आपको आलोचना का सामना भी करना पड़ सकता है। सावधान रहें, क्योंकि प्यार में पड़ना आज के दिन आपके लिए दूसरी कठिनाइयाँ खड़ी कर सकता है। पेशेवर तौर पर आज का दिन सकारात्मक रहेगा। इसका भरपूर उपयोग करें। मौज-मस्ती के लिए घूमना संतोषजनक रहेगा। असहजता की वजह से आप वैवाहिक जीवन में ख़ुद को फँसा हुआ अनुभव कर सकते हैं। आपको ज़रूरत है तो जीवनसाथी के साथ आत्मीय बातचीत की।
कर्क- (ही हू हे हो डा डी डू डे डो)
आज आप उम्मीदों की दुनिया में हैं। धन का आगमन आज आपको कई आर्थिक परेशानियों से दूर कर सकता है। घर में मरम्मत का काम या सामाजिक मेल-मिलाप आपको व्यस्त रखेगा। लेकिन अपने जज़्बात क़ाबू में रखें, नहीं तो रिश्ते में खटास पैदा हो सकती है। दफ़्तर में जिसके साथ आपकी सबसे कम बनती है, उससे अच्छी बातचीत हो सकती है। कई बार मोबाइल चलाते-चलाते आपको समय का पता ही नहीं चलता और फिर जब आप अपना समय बर्बाद कर चुके होते हैं तो आपको पछतावा होता है. जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद होने की काफ़ी संभावना है।
सिंह- (मा मी मू मे मो टा टी टू टे)
आज नफ़रत की भावना महंगी पड़ सकती है। यह न केवल आपकी सहन-शक्ति घटाती है, बल्कि आपके विवेक को भी ज़ंग लगा देती है और रिश्तों में हमेशा के लिए दरार डाल देती है। आपके पास आज पैसा भी पर्याप्त मात्रा में होगा और इसके साथ ही मन में शांति भी होगी। घरेलू काम थका देने वाला होगा और इसलिए मानसिक तनाव की वजह भी बन सकता है। किसी भी ख़र्चीले काम या योजना में हाथ डालने से पहले ठीक तरह से सोच-विचार कर लें। क्या आपको पता है कि आपका जीवनसाथी वाक़ई आपके लिए फ़रिश्ता है। उनपर ग़ौर करें, यह बात आपको ख़ुद-ब-ख़ुद दिख जाएगी।
कन्या- (टो प पी पू ष ण ठ पे पो)
आज विश्वास कीजिए कि ख़ुद पर यक़ीन ही बहादुरी की असली परख है, क्योंकि इसी के बल पर आप लम्बे वक़्त से चली आ रही बीमारी से निजात पा सकते हैं। आज आपको भूमि, रिअल-एस्टेट या सांस्कृतिक परियोजनाओं पर ध्यान केन्द्रित करने की ज़रूरत है। आपके जीवन-साथी की लापरवाही संबंधों में दूरी बढ़ा सकती है। साथ में अपना क़ीमती समय बिताएँ और मीठी यादों को फिर से ताज़ा करें, ताकि पुराने दिनों को फिर से वापस लाया जा सके। आप अनुभव करेंगे कि आपके प्रिय का आपके प्रति प्यार वाक़ई बहुत गहरा है। यह करिअर के मोर्चे पर उन बदलावों को करने का सही वक़्त है, जिनके बारे में आप लम्बे समय से सोच रहे हैं। वक्त के साथ चलना आपके लिए अच्छा है लेकिन साथ ही आपको यह समझना भी जरुरी है कि जब कभी आपके पास खाली समय हो अपने करीबियों के साथ वक्त बतायें।
तुला- (रा री रू रे रो ता ती तू ते)
आज कुछ लोग सोच सकते हैं कि आप नया सीखने के लिए काफ़ी उम्रदराज़ हो चुके हैं- लेकिन यह सच्चाई से बहुत दूर है- आप अपने तेज़ और सक्रिय दिमाग़ की वजह से कुछ भी आसानी से सीख सकते हैं। इस राशि के जो लोग विदेशों से व्यापार करते हैं उन्हें आज अच्छा खासा धन लाभ हो सकता है। आपकी भरपूर ऊर्जा और ज़बरदस्त उत्साह सकारात्मक परिणाम लाएंगे व घरेलू तनाव दूर करने में मददगार रहेंगे। प्रेम निःसीम होता है, सभी सीमाओं के परे; आपने ये बातें पहले भी सुनी होंगी। लेकिन आज वह दिन है जब आप अगर चाहें तो यह ख़ुद महसूस कर सकते हैं। अपने काम और प्राथमिकताओं पर ध्यान एकाग्र करें। आपको ऐसी जगहों से महत्वपूर्ण बुलावा आएगा, जहाँ से आपने इसकी कभी कल्पना भी न की हो। शादीशुदा ज़िन्दगी के मोर्चे पर हालात वाक़ई थोड़े मुश्किल रहे हैं, लेकिन अब आप सुधरते हालात महसूस कर सकते हैं।
वृश्चिक- (तो ना नी नू ने नो या यी यू)
आज आप खाली समय का आनंद ले सकेंगे। भविष्य में अगर आपको आर्थिक रुप से मजबूत बनना है तो आज से ही धन की बचत करें। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ आराम के पल बिताएँ। नई चीज़ों को सीखने की आपकी ललक क़ाबिल-ए-तारीफ़ है। उन चीजों को दोहराना जिनका अब आपके जीवन में कोई महत्व नहीं है, आपके लिए ठीक नहीं है। ऐसा करके आप अपना वक्त ही बर्बाद करेंगे और कुछ नहीं। आपका जीवनसाथी आज आपके लिए कुछ बहुत ख़ास करने वाला है।
धनु-ये यो भा भी भू धा फा ढ़ा भे)
आज किसी संत पुरुष का आशीर्वाद मानसिक शान्ति प्रदान करेगा। आपका धन आपके काम तभी आता है जब आप फिजूलखर्ची करने से खुद को रोकते हैं आज ये बात आपको अच्छी तरह से समझ में आ सकती है। परिवार वालों का हँसी-मज़ाक भरा बर्ताव घर के वातावरण को हल्का-फुल्का और ख़ुशनुमा बना देगा। आज अचानक किसी से रोमांटिक मुलाक़ात हो सकती है। आज कार्यालय में आपको कुछ अच्छा समाचार सुनने को मिल सकता है। अपने काम से आराम लेकर आज आप कुछ समय अपने जीवनसाथी के साथ बिता सकते हैं। आपके वैवाहिक जीवन में शारीरिक सुख के नज़रिए से कुछ ख़ूबसूरत परिवर्तन हो सकता है।
मकर- (भो जा जी खी खू खे खो गा गी)
आज असहजता आपकी मानसिक शांति में बाधा पैदा कर सकती है, लेकिन कोई दोस्त आपकी परेशानियों के समाधान में काफ़ी मददगार साबित होगा। तनाव से बचने के लिए मधुर संगीत का सहारा लें। आपको मेरी सलाह है कि शराब सिगरेट जैसी चीजों पर पैसा खर्च न करें, ऐसा करना आपके स्वास्थ्य को तो खराब करता ही है आपकी आर्थिक स्थिति भी इससे बिगड़ती है। एक बेहतरीन शाम के लिए रिश्तेदार/दोस्त घर आ सकते हैं। कोई आपको दिल से सराहेगा। करिअर के नज़रिए से शुरू किया सफ़र कारगर रहेगा। लेकिन ऐसा करने से पहले अपने माता-पिता से इजाज़त ज़रूर ले लें, नहीं तो बाद में वे आपत्ति कर सकते हैं। समय का अच्छा इस्तेमाल करने के लिए आज आप पार्क में घूमने का प्लान बना सकते हैं लेकिन वहां किसी अनजान शख्स से आपकी बहस होने की अशंका है जिससे आपका मूड खराब हो जाएगा। वैवाहिक जीवन में निजता का ध्यान रखना भी आवश्यक है।
कुंभ- (गू गे गो सा सी सू से सो द)
आज सेहत को देखभाल की ख़ास ज़रूरत है। आज के दिन घर के किसी इलेक्ट्रोनिक सामान के खराब हो जाने की वजह से आपका धन खर्च हो सकता है। परिवार के सदस्यों की ज़रूरतों को तरजीह दें। उनके सुख-दुःख के भागीदार बनें, ताकि उन्हें महसूस हो कि आप वाक़ई उनका ख़याल रखते हैं। दूसरों को ख़ुशियाँ देकर और पुरानी ग़लतियों को भुलाकर आप जीवन को सार्थक बनाएंगे। यदि आप नई जानकारी और क्षमताएँ विकसित करने की थोड़ी ज़्यादा कोशिश करेंगे, तो आपको बहुत लाभ होगा। आज किसी सहकर्मी के साथ आप शाम का वक्त बिता सकते हैं हालांकि अंत में आपको महसूस होगा कि आपने उनके साथ समय बर्बाद किया है और कुछ नहीं। जीवनसाथी से आपको अपने दिल की सारी बातें करने का भरपूर समय मिलेगा।
मीन- (दी दू थ झ ञ दे दो च ची)
आज आँखों के मरीज़ प्रदूषित जगहों पर जाने से बचें, क्योंकि धूँआ आपकी आँखों को और नुक़सान पहुँचा सकता है। अगर मुमकिन हो तो सूरज की तेज़ रोशनी से भी बचे। व्यापार में आज अच्छा खास लाभ होने की संभावना है। आज के दिन आप अपने बिजनेस को नई ऊंचाईयां दे सकते हैं। दोस्त शाम के लिए कोई बढ़िया योजना बनाकर आपका दिन ख़ुशनुमा कर देंगे। आज हो सकता है कि पहली नज़र में ही आपको कोई पसंद कर ले। आज आपके पास अपनी धनार्जन की क्षमता को बढ़ाने के लिए ताक़त और समझ दोनों ही होंगे। संभव है कि आपके अतीत से जुड़ा कोई शख़्स आज आपसे संपर्क करेगा और इस दिन को यादगार बना देगा। जीवनसाथी के साथ आज की शाम वाक़ई कुछ ख़ास होने वाली है।
______________________________
🌄💥✴️🕉️✴️💥🌄
___________________________________
अस्वीकरण(Disclaimer)दैनिक पंचांग,धर्म, ज्योतिष,वास्तु आदि विषयों पर यहाँ प्रकाशित सामग्री केवल आपकी जानकारी के लिए हैं,जो पूर्ण रूप से दायित्व, मुक्त है,अतः संबंधित कोई भी प्रयोग अपने स्वविवेक के साथ करें या किसी संबद्ध विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लेवें।
________________________________
🌄✴️✴️🕉️✴️✴️🌄
✴️संकलन एवं प्रस्तुत कर्त्ता✴️
☀️पं.रामपाल भट्ट-ज्योतिष एवं वास्तुविद्☀️
श्री ज्योतिष समाधान सेवा भीलवाड़ा (राज)
✴️🏵️🌄✴️🌄🏵️✴️
_____________________________