IT SAMACHAR NEWS
561 views • 2 months ago
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-152 स्थित एटीएस पिक्चरेस्क रिप्राइव सोसाइटी में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। निर्माणाधीन टावर की 37वीं मंजिल पर काम कर रहे दो मजदूर ऊंचाई से नीचे गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई।
दोनों मजदूरों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि मजदूरों ने सेफ्टी बेल्ट पहन रखी थी, लेकिन हादसे के दौरान बेल्ट टूट गई। घटना के बाद निर्माण स्थल पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही नॉलेज पार्क थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। अब सवाल यह है कि आखिर इस हादसे का जिम्मेदार कौन है और क्या सुरक्षा मानकों का सही तरीके से पालन किया जा रहा था?
#🎞️आज के वायरल अपडेट्स #noida #news
15 likes
7 shares