More like this
- @Janchoupal36-newsछत्तीसगढ़ में रेल लाइन को मिली मंजूरी https://janchoupal36.com/chhattisgarh-news/chhattisgarh-dongargarh-katghora-new-rail-line-approved/ #🆕 ताजा अपडेट #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #👌 छत्तीसगढ़िया सबसे बढ़िया #🇮🇳मेरा भारत, मेरी शान #📢 ताजा खबर 📰914
- Newsgenix#🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #Newsgenix414
- kruti#🌐 राष्ट्रीय अपडेट1614
- Newsgenix#🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ नए महीने की शुरुआत अच्छी खबर के साथ हुई है। सरकार ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमत घटा दी है। लगातार दूसरे महीने कमर्शियल सिलिंडर सस्ता हुआ है, जबकि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। एएनआई के अनुसार, दिल्ली में 19 किलो कमर्शियल सिलिंडर की कीमत में 202 रुपये की कटौती की गई है। अब यह 2,728 रुपये में उपलब्ध होगा, जो पहले 2,930 रुपये था। कोलकाता में कीमत 209 रुपये घटाई गई है, जिससे वहां सिलिंडर अब 2,872.50 रुपये का मिलेगा। पटना में कमर्शियल सिलिंडर का रेट 209 रुपये कम होकर 3,018 रुपये रह गया है। लखनऊ में यह अब 2,860.50 रुपये का मिलेगा, जो पहले 3,052.50 रुपये था। इस कटौती से रेस्टोरेंट, होटल और चाय की दुकान चलाने वाले लोगों को फायदा होगा जो कमर्शियल सिलिंडर का इस्तेमाल करते हैं। घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कीमतें पहले जैसी ही रहेंगी। दिल्ली में 14.2 किलो घरेलू सिलिंडर 942 रुपये, कोलकाता में 968 रुपये, मुंबई में 941.50 रुपये और चेन्नई में 957.50 रुपये में उपलब्ध है। #LPGGass #CommercialLPG #Newsgenix #📢कल से बदल जाएंगे ये बड़े नियम 🤔139
- Newsgenix#🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरु पूर्णिमा पर वाराणसी के दौरे पर जिले का नाम फिर से संत रविदास नगर करने की घोषणा की। उनके इस कदम की जमकर सराहना हो रही है। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने भी योगी आदित्यनाथ सरकार के इस कदम की जमकर प्रशंसा की है। बसपा मुखिया ने शुक्रवार को एक्स पर इसको लेकर एक बड़ा पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि जैसा कि मीडिया की खबरों से सर्वविदित है कि यूपी की वर्तमान सरकार ने बीएसपी सरकार द्वारा भदोही को राज्य मुख्यालय का दर्जा देते हुये संत रविदास नगर के नाम से नया जिला बनाया था। जिसे समाजवादी पार्टी (सपा) की सरकार ने अपनी संकीर्ण जातिवादी मानसिकता के तहत बदल दिया था, इसे अब फिर से संत रविदास नगर जिला स्थापित कर दिया है, जिसके लिये पार्टी राज्य सरकार की आभारी है। मायावती ने लिखा, वास्तव में बीएसपी की यूपी में रही चारों सरकारों में प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने व आम जनहित को बेहतर बनाने के मद्देनज़र अनेकों नये जिले, तहसील, विकास खण्ड तथा पुलिस जोन व रेंज आदि बनाये गये। उनमें से कई ज़िलों के नाम दलित व अन्य पिछड़े वर्गों (ओबीसी) में समय-समय में जन्मे महान संतों, गुरुओं व महापुरुषों के नाम पर रखे गये और इसी क्रम में संत रविदास नगर व छत्रपति शाहूजी महाराज नगर व भीम नगर आदि अनेकों नये जिले बने। जिनके नाम सपा सरकार ने केवल अपनी जातिवादी सोच, द्वेष व संकीर्ण राजनीति के कारण बदल दिये, जिसको लोग कभी भी भुला नहीं पायेंगे। बसपा मुखिया ने कहा कि इतना ही नहीं बल्कि ब्रज क्षेत्र में कासगंज इलाके के समुचित विकास के लिए कासंगज को जुला मुख्यालय का दर्जा देते हुये मान्यवर श्री कांशीराम जी के नाम पर नया जिला बनाया गया, जिसका भी नाम सपा सरकार ने अपने पीडीए-पिछड़ा दलित व अक्लियत विरोधी रवैयों के कारण बदल दिया। मायावती ने लिखा कि ऐसे में यूपी सरकार संत रविदास नगर की तरह ही, मान्यवर श्री कांशीराम जी व अन्य महापुरुषों के नाम पर बनाये गये नये ज़िलों के भी असली नाम बहाल कर दे तो यह उचित होगा और यह कार्य अगर मान्यवर श्री कांशीराम जी के नौ अक्टूबर के परिनिर्वाण दिवस से पहले कर दिया जाये या उसी दिन ही कर दिया जाये तो बीएसपी इसके लिये आभारी रहेगी। #UP #Newsgenix1412
- Newsgenix#🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ सीबीआई ने बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक रहे चंद्रनाथ रथ की हत्या की साजिश के मामले में सागर सोनकर और साहिब सोनकर नाम के दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। #Suvandruadhikari #WestBengal #Newsgenix1315
- Tyagi ji#🚀SC बूस्ट के साथ Views को सुपरचार्ज करें #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #❤️Love You ज़िंदगी ❤️ #🔴 क्राइम अपडेट #📹शॉर्ट अपडेट्स वीडियो 🎥1519
- Newsgenix#🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️136
- Newsgenix#🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ पंजाब के अमृतसर के एक साधारण दर्जी परिवार से निकलकर लवप्रीत सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में रजत पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। आर्थिक तंगी के बावजूद माता-पिता ने कभी उनके सपनों को नहीं रोका। स्नैच में गेम्स रिकॉर्ड बनाने वाले लवप्रीत महज एक किलो से स्वर्ण पदक से चूक गए। इस सिल्वर के बाद भारत के 17 मेडल हो गए हैं। इनमें 3 गोल्ड, 10 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज शामिल हैं। भारत 10वें स्थान पर है। #LovepreetSingh #CommonwealthGames #CWG #silvermedalist #Newsgenix1613
- Newsgenix#🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ करीब ढाई वर्ष बाद दिल्ली महिला आयोग को नया नेतृत्व मिल गया है। राज्यसभा सदस्य बनने के बाद जनवरी 2024 में स्वाति मालीवाल के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद से आयोग नियमित अध्यक्ष के बिना काम कर रहा था। शुक्रवार को पूर्व नगर निगम पार्षद लता गुप्ता ने दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाल लिया। उनके साथ आयोग की नव-नामित सदस्य श्याम बाला, मालती वर्मा, लता सोढ़ी, सनरिका शर्मा झा और रेनू भल्ला ने भी पदभार ग्रहण किया। इससे आयोग लंबे अंतराल के बाद पूर्ण सदस्यीय स्वरूप में काम करेगा। इससे पहले उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू ने लता गुप्ता को दिल्ली महिला आयोग का अध्यक्ष और पांच अन्य सदस्यों को आयोग का सदस्य नामित किया था। शुक्रवार को सभी ने आयोग के कार्यालय पहुंचकर औपचारिक रूप से कार्यभार संभाला। दिल्ली महिला आयोग का अध्यक्ष पद पिछले ढाई वर्ष से रिक्त था। इस दौरान आयोग में नियमित नेतृत्व नहीं होने को लेकर विपक्ष और महिला संगठनों की ओर से समय-समय पर सवाल उठाए गए। महिलाओं से जुड़ी शिकायतों के निस्तारण, निरीक्षण और जागरूकता कार्यक्रमों सहित कई गतिविधियां प्रभावित होने की बात भी सामने आती रही। अब नए अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति के बाद आयोग के कामकाज में तेजी आने की उम्मीद है। कार्यभार ग्रहण करने के बाद लता गुप्ता ने कहा कि वह मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा उन पर जताए गए विश्वास के लिए आभारी हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर के मार्गदर्शन में दिल्ली की महिलाओं के अधिकारों की रक्षा, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं से जुड़े मामलों के त्वरित निस्तारण और पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाने के लिए आयोग सक्रिय और संवेदनशील भूमिका निभाएगा। स्वाति मालीवाल वर्ष 2015 में पहली बार दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष बनी थीं। उनका कार्यकाल बाद में बढ़ाया गया। जनवरी 2024 में आम आदमी पार्टी की ओर से राज्यसभा सदस्य चुने जाने के बाद उन्होंने आयोग के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से आयोग में नियमित अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं हुई थी। #Delhi #Newsgenix817