Newsgenix
646 views 1 months ago
#🌐 राष्ट्रीय अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ दक्षिणी दिल्ली में मीना हलदर मूलरूप से कलकत्ता के बनगांव की रहने वाली थीं। वे दक्षिणी दिल्ली के गढ़ी इलाके के प्रकाश मोहल्ले में बेटे राबिन हलदर, बेटी पपिहा व बहू सुपर्णा हलदर के साथ रहती थीं। जबकि पति उत्तम हलदर गांव में रहकर खेती करते हैं। माउंट कैलाश स्थित मकान नंबर ए-69 व उसके पीछे के मकान में बतौर घरेलू सहायिका काम करती थीं। बहू सुपर्णा भी उसी इलाके में काम करती हैं। सीढ़ियों पर बैठे पाए गए डॉक्टर मनीष गुप्ता पुलिस इमारत के अंदर पहुंची तो त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष गुप्ता सीढ़ियों पर बैठे पाए गए। पुलिस ने हिरासत में लिया तो गुप्ता ने कहा, “मुझे फांसी दे दो।” घटनास्थल से एक बल्ला और खून से सना रसोई का चाकू बरामद किया गया। सुपर्णा बताती हैं कि सुबह लगभग 11 बजे जब वे काम पर पहुंचीं तो आसपास के लोगों से सास मीना के बारे में सुना तो यकीन ही नहीं हुआ। मौके पर पहुंची तो पुलिस ने ऊपर जाने दिया। छत पर गई तो देखा की सास मीना खून से लथपथ पड़ी थीं। सिर ऊपर से फट गया था। शरीर पर कई जगह घाव थे। चारों तरफ खून ही खून था। ये देख मैं बेहोश हो गई। पुलिसवाले नीचे लेकर आए। बेटा राबिन नेहरू प्लेस में प्राइवेट जाब करता है। उसे भी दोस्तों ने सूचना दी। राबिन बताते हैं कि मुझे तो यकीन ही नहीं हो रहा है कि मां की हत्या कर दी है। वो किसका क्या बिगाड़ेगी। जब डॉक्टर के मकान पर पहुंचा तो पुलिस ने मां का शव देखने नहीं दिया। राबिन ने कहा, 'मेरी मां की हत्या करके किसी को क्या मिल सकता है। मुझे नहीं समझ आ रहा है।' डॉक्टर का क्लिनिक साकेत में है। उसका एक बेटा भी है। वह घर पर और साकेत, दोनों जगह क्लिनिक चलाता है। मां उसके घर पर 10 साल से काम कर रही थी। कभी किसी से नहीं रहा विवाद, फिर हत्या क्यों मीना के स्वजन और रिश्तेदारों ने घटनास्थल के पास प्रदर्शन कर आरोपी को ऑन द स्पॉट सजा देने की मांग की। उनका कहना था कि मीना 45 साल की थी। वो डॉक्टर का क्या बिगाड़ सकती थी। वो अपने बेटा-बेटी का पालन पोषण करने के लिए ही नौकरी कर रही थी। मीना ने भी अपनी बेटी और बेटे को कभी भी डॉक्टर के यहां पर काम को लेकर किसी विवाद के बारे में कभी नहीं बताया था। तो ऐसा क्या हुआ कि मीना की इतनी बेरहमी से हत्या कर दी गई। एसएचओ समेत अन्य पुलिस अधिकारी जहां प्रदर्शनकारियों को समझाने में जुटे रहे तो वहीं कई बार प्रदर्शनकारी डीसीपी समेत अन्य पुलिस अधिकारियों को भी घेरते नजर आए। काफी मशक्कत के बाद लोगों को वहां से हटाया जा सका। #Delhi #Crime #Newsgenix #🔴 क्राइम अपडेट #😨दिल्ली: बंद घर में लाश मिलने से हड़कंप 😲
15 likes
15 shares

More like this