Newsgenix
496 views • 1 days ago
#🌐 राष्ट्रीय अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ ओडिशा के रहने वाले दिलीप साहू ने कठिन परिस्थितियों को पीछे छोड़ते हुए NEET UG 2026 में शानदार सफलता हासिल की है. उन्होंने 616 अंक हासिल कर ऑल इंडिया रैंक (AIR) 5919 प्राप्त की, जिसके दम पर उन्हें एक अच्छा मेडिकल कॉलेज मिलने की उम्मीद है. दिलीप के पिता साइकिल पर छोटे-मोटे सामान और चूड़ियां बेचकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं, जबकि उनकी मां पार्ट-टाइम आंगनवाड़ी वर्कर हैं. सीमित संसाधनों के बावजूद दिलीप ने अपनी मेहनत और लगन से डॉक्टर बनने का सपना साकार करने की दिशा में बड़ा कदम बढ़ाया है.
#NEETUG2026 #NEETSuccess #DilipSahu #SuccessStory #MedicalStudent #Education #Odisha #Inspiration #IndiaNews #Newsgenix
15 likes
12 shares