Newsgenix
600 views 1 days ago
#🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #📰 उत्तर प्रदेश अपडेट जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकवादियों द्वारा एक ईंट-भट्ठे में घुसकर श्रमिक की गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद उत्तर प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। केंद्रीय खुफिया एजेंसियों से मिले अलर्ट के बाद प्रदेश पुलिस ने राज्य में हाई अलर्ट जारी करते हुए जिलों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। केंद्रीय एजेंसियों ने उत्तर प्रदेश पुलिस को इनपुट दिया है कि पाकिस्तान में बैठे गैंगस्टर शहजाद भट्टी के इशारे पर आतंकी राज्य में किसी बड़ी वारदात की साजिश रच सकते हैं। आतंकियों के निशाने पर कांवड़ यात्रा, संवेदनशील सरकारी इमारतें, धार्मिक स्थल और अन्य भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थान हो सकते हैं। इसके बाद कांवड़ यात्रा मार्गों पर पुलिस और पीएसी की तैनाती बढ़ा दी गई है। रेलवे स्टेशन, बस अड्डों, धार्मिक स्थलों, माल और अन्य प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। होटल, धर्मशालाओं और किरायेदारों के सत्यापन के साथ संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस मुख्यालय ने पुलिस आयुक्तों, रेंज आईजी, डीआईजी और जिला पुलिस प्रमुखों को संवेदनशील स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने, गश्त बढ़ाने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल उच्च अधिकारियों एवं केंद्रीय एजेंसियों के साथ साझा करने के निर्देश दिए हैं। सुरक्षा एजेंसियां खुफिया इनपुट के आधार पर पूरे प्रदेश में लगातार निगरानी बनाए हुए हैं। #KulgamAttack #Newsgenix
9 likes
8 shares

More like this