ANI NEWS
277 views 1 days ago
नौशेरा को मिला आधुनिक सब-डिस्ट्रिक्ट अस्पताल राजौरी ज़िले के सीमावर्ती उपमंडल नौशेरा के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में बड़ी राहत मिली है। सब-डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल नौशेरा को अब नए तीन मंजिला आधुनिक अस्पताल भवन में स्थानांतरित कर दिया गया है। लंबे समय से पुराने अस्पताल भवन में सीमित जगह और बुनियादी सुविधाओं की कमी के कारण मरीजों और स्वास्थ्य कर्मियों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता था। नए अस्पताल भवन में आधुनिक चिकित्सा उपकरणों और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की व्यवस्था की गई है, जिससे मरीजों को गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराया जा सकेगा। इस नई सुविधा से डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ को भी बेहतर वातावरण में स्वास्थ्य सेवाएं देने में मदद मिलेगी। यह नया अस्पताल सीमावर्ती क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।   #Nowshera #Rajouri #JammuAndKashmir #Healthcare #NewHospital #SDHNowshera #HealthInfrastructure #BorderArea #PatientCare #PublicHealth #07 Aug के अपडे्टस
13 likes

More like this