Parmod Jain
ठाकुर बांके बिहारी मंदिर से जुड़े एक विवाद ने
तूल पकड़ लिया है। संत फलाहारी महाराज ने दावा किया है कि मंदिर से चांदी का रथ, चांदी का सिंहासन, चार चांदी के पलंग समेत कई कीमती वस्तुएं गायब हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर पूरे मामले की CBI या SIT से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। वहीं, कई संतों और मंदिर से जुड़े लोगों ने भी मामले की स्वतंत्र जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग उठाई है। #उत्तर प्रदेश