Pradeep Singh
2K views 1 months ago
🙏😨 क्या सच में मृत्यु से भी बड़ा कोई भय है? 🦉 यह छोटी सी कथा आपके जीवन का नजरिया बदल सकती है! ⚠️ पढ़िए और सोचिए—हम मृत्यु से डरते हैं या अपने मन के भ्रमों से? =========>>>>>> एक पुरानी तिब्बती कथा है कि दो उल्लू एक वृक्ष पर आ कर बैठे। एक ने साँप अपने मुँह में पकड़ रखा था। भोजन था उनका, सुबह के नाश्ते की तैयारी थी। दूसरा एक चूहा पकड़ लाया था। दोनों जैसे ही बैठे वृक्ष पर पास-पास आकर बैठे। एक के मुँह में साँप, एक के मुँह में चूहा। साँप ने चूहे को देखा तो वह यह भूल ही गया कि वह उल्लू के मुँह में है और मौत के करीब है। चूहे को देखकर उसके मुँह में रसधार बहने लगी। वह भूल ही गया कि मौत के मुँह में है। उसको अपनी जीववृणा ने पकड़ लिया। और चूहे ने जैसे ही देखा साँप को, वह भयभीत हो गया, वह काँपने लगा। ऐसे मौत के मुँह में बैठा है, मगर साँप को देख कर काँपने लगा। वे दोनों उल्लू बड़े हैरान हुए। एक उल्लू ने दूसरे उल्लू से पूछा कि भाई, इसका कुछ राज समझे? दूसरे ने कहा, बिल्कुल समझ में आया। जीभ की, रस की, स्वाद की इच्छा इतनी प्रबल है कि सामने मृत्यु खड़ी हो तो भी दिखाई नहीं पड़ती। और यह भी समझ में आया कि भय मौत से भी बड़ा है। मौत सामने खड़ी है, उससे यह भयभीत नहीं है चूहा, लेकिन भय से भयभीत है कि कहीं साँप हमला न कर दे। मौत से हम भयभीत नहीं हैं; हम भय से ज्यादा भयभीत हैं। और लोभ स्वाद का, इंद्रियों का, जीववृणा का इतना प्रगाढ़ है कि मौत चौबीसों घंटे खड़ी है, तो भी हमें दिखाई नहीं पड़ती। हम अंधे बने हुए हैं। जय श्री कृष्णा 🙏 =====>>> 🙏 #SanatanDharma #SpiritualWisdom #LifeLessons #Hinduism #MotivationalStory #KrishnaQuotes #MindsetMatters #PositiveThinking #ViralStory #TrendingNow 📖✨ कभी-कभी मृत्यु नहीं, बल्कि हमारे मन का भय हमें सबसे ज्यादा कमजोर बनाता है। यह कथा सिखाती है कि लोभ और डर दोनों ही सत्य को देखने से रोक देते हैं। ❓😨 अगर आपके सामने एक बड़ा डर और एक बड़ा अवसर दोनों खड़े हों, तो आप किसे चुनेंगे? 📌 सीख: ⚠️ "भय अक्सर वास्तविकता से बड़ा दिखाई देता है।" 🙏 जो व्यक्ति अपने मन पर विजय पा लेता है, वह जीवन के सबसे बड़े भय को भी जीत सकता है। 📊🗳️ Poll: ❓ आपके अनुसार मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु क्या है? 🔹 😨 भय 🔹 💰 लोभ 🔹 😡 क्रोध 🔹 🤔 अज्ञान #🔊सुन्दर कांड🕉️ #🕉️सनातन धर्म🚩 #🙏गीता ज्ञान🛕 #🙏🏻आध्यात्मिकता😇 #hindu
19 likes
24 shares

More like this