Jaswant Dass
1K views 3 months ago
#GodNightWednesday . सिमरन क्यों करना चाहिए एक आदमी एक संत के पास गया। संत जी से नाम उपदेश लेकर सद्भक्ति करने लगा। कुछ दिन पश्चात वह फिर संत जी के पास गया और कहा कि आप जो सिमरन देते हो उसका क्या फायदा? तोते कि तरह नाममन्त्र रटने की बोल रहे हो। ये बेकार का प्रयास है और समय व्यर्थ करने वाली बात। संत शांत स्वभाव के थे। कुछ देर चुप रहे। फिर संत जी ने कहा कि तू बिलकुल बेवकूफ गधा है। वो व्यक्ति संत जी से गाली सुनकर गुस्से में तिलमिला उठा। बोला आपने ये बात मेरे को क्यों कही। संत जी ने कहा कि मैंने तो तुझे हाथ भी नहीं लगया तू क्यों गुस्सा हो रहा है ? उस व्यक्ति ने कहा कि जी आपने जो कहा वो मेरे दिल को जा के लगा है । संत जी ने कहा कि मैं भी तो यही कह रहा हूँ जो भी सिमरन मन्त्र करते हो वो परमात्मा के दिल को जाके लगता है। तेरा किया हुआ सिमरन परमात्मा के पास पहुँचता है। ये है सिमरन का फायदा #कबीर
17 shares

More like this