Top News.in
11K views • 9 hours ago
#💣फेमस क्रिकेटर के घर पर बम से हमला 🤯 बांग्लादेश में राजनीतिक तनाव के बीच स्टार क्रिकेटर और पूर्व सांसद शाकिब अल हसन के घर पर पेट्रोल बम से हमला किया गया. ये घटना शेख हसीना के साथ उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस के कुछ घंटे बाद हुई. अवामी लीग ने इसे राजनीतिक हिंसा और 'फासीवादी एजेंडा' का हिस्सा बताया है, जबकि घटना ने देश में कानून-व्यवस्था और बढ़ते राजनीतिक टकराव को लेकर नई बहस छेड़ दी है.
बांग्लादेश में राजनीतिक रंजिश के शिकार हुए क्रिकेटर
क्रिकेट के मैदान में बांग्लादेश की नाक ऊंची करने वाले शाकिब आज खुद अपने ही देश में राजनीतिक रंजिश का शिकार बन गए हैं. हाल ही में अवामी लीग की प्रमुख शेख हसीना ने एक बेहद अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी, जिसमें शाकिब अल हसन भी उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े नजर आए थे. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर काफी समय से देश में राजनीतिक हलचल गरमाई हुई थी. हालांकि, शाकिब को इस बात का अंदाजा बिल्कुल नहीं था कि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस का अंजाम इतना भयानक होगा. #🆕 ताजा अपडेट #🔴 क्राइम अपडेट #🎞️आज के वायरल अपडेट्स
25 likes
42 shares