ShareChat
click to see wallet page
search
पनीर की शाही सब्ज़ियां दावत -ए- पनीर 🍲🥘 पनीर से बनाए मसालेदार स्वादिष्ट सब्जियांI सभी की रेसिपी नीचे पोस्ट हैI 🍲मसालेदार पनीर अंगारा सामग्री- 250 g पनीर 1 प्याज़ बारीक कटा हुआ 4 हरी मिर्च बारीक कटी हुई 5–6 लहसुन बारीक कटा हुआ 1 टुकड़ा अदरक बारीक काटा हुआ 3 टमाटर का पेस्ट 1 /2 चम्मच जीरा 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर 1 चम्मच धनिया पाउडर नमक स्वादानुसार 1 चम्मच मक्खन 2 चम्मच घी/ तेल 1/2 कप ताजा क्रीम 2 चम्मच पनीर मसाला 1 चम्मच टमाटर सॉस 1 चम्मच भुनी हुई कसूरी मेथी विधि- एक कढ़ाई में बटर और घी/तेल डाल कर गरम करेI जीरा , बारीक कटा लहसुन और अदरक डाल के भुने। बारिक कटी हरी मिर्च मिला देI अब प्याज़ डाल कर भूनेI प्याज भून जाने पर टमाटर का पेस्ट मिला दे और सभी सूखे मसाले, कसूरी मेथी, नमक मिला दे। पनीर मसाला और टमाटर सॉस भी मिला दे। कवर कर के 5 मिनट पकाये I क्रीम डाल कर कुछ देर और पकाएं। पनीर के टुकड़े मसाले में मिलाये I 1/2 कप पानी मिलाए और 2 मिनट ढक कर सारा मसाला पनीर मे मिलने तक पकाये I हरे धनिये से गार्निश करेंI तैयारI Sanaz_swad 🍲नवाबी पालक पनीर 🍲 इसे पालक पनीर भुर्जी भी कह सकते हैं सामग्री - 2 कटोरी कटी हुई पालक 1 कटोरी कद्दुकस पनीर 2 चम्मच देसी घी 1 चम्मच साबुत खड़ा मसाला (लंबा, काली मिर्च, जयफल, दालचीनी, बड़ी इलायची, तेज पत्ता आदि) नमक 4 हरी मिर्च 1 कटा हुआ प्याज 2 टमाटर 1 चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट 1/2 चम्मच जीरा हींग 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर 1 चम्मच धनिया पाउडर 1/2 चम्मच गरम मसाला 1 चम्मच कसूरी मेथी साबुत सूखी मिर्च रेसिपी - पैन में पानी गरम करें और पालक को 1/2 मिनट तक उबालें। ठंडे पानी से धोकर पालक और हरी मिर्च को दर्दा कर ले। पैन में 1 चम्मच घी गरम करें खड़ा मसाला मिला दे. अदरक लहसुन का पेस्ट पकाये. प्याज़ पकाये. सभी मसाले मिलाये.. पालक पेस्ट मिलाये. 5 मिनट पकाये. कद्दूकस टमाटर मिलाये.. 10 मिनट पकने दे... थोड़ा गरम पानी मिलाये.. पनीर डाल दे और 5 मिनिट और पकाइये. अलग पैन में 1 चम्मच घी गरम करे और जीरा डाले..1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर और सूखी मिर्च डाले और पालक में तड़का लगा दे..नवाबी पालक पनीर तैयारI Sanaz_swad 🍲मसालेदार पनीर की सब्जी - पनीर ज्वालामुखी 🍲 सामग्री- 250 g पनीर 1 प्याज़ बारीक कटा हुआ 4 हरी मिर्च बारीक कटी हुई 5–6 लहसुन बारीक कटा हुआ 1 टुकड़ा अदरक बारीक काटा हुआ 3 टमाटर का पेस्ट 1 /2 चम्मच जीरा 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर 1 चम्मच धनिया पाउडर नमक स्वादानुसार 1 चम्मच मक्खन 2 चम्मच घी/ तेल 1/2 कप ताजा क्रीम 2 चम्मच पनीर मसाला 1 चम्मच टमाटर सॉस 1 चम्मच भुनी हुई कसूरी मेथी विधि- एक कढ़ाई में बटर और घी/तेल डाल कर गरम करेI जीरा , बारीक कटा लहसुन और अदरक डाल के भुने। बारिक कटी हरी मिर्च मिला देI अब प्याज़ डाल कर भूनेI प्याज भून जाने पर टमाटर का पेस्ट मिला दे और सभी सूखे मसाले, कसूरी मेथी, नमक मिला दे। पनीर मसाला और टमाटर सॉस भी मिला दे। कवर कर के 5 मिनट पकाये I क्रीम डाल कर कुछ देर और पकाएं। पनीर के टुकड़े मसाले में मिलाये I 1/2 कप पानी मिलाए और 2 मिनट ढक कर सारा मसाला पनीर मे मिलने तक पकाये I हरे धनिये से गार्निश करेंI पनीर ज्वालामुखी तैयारI Sanaz_swad 🍲पालक पनीर 🍲 सामग्री - 1 कटोरी उबला हुआ पालक का पेस्ट 200 ग्राम पनीर क्यूब्स 2 चम्मच घी/तेल 1/2 चम्मच जीरा 1 चम्मच साबुत गरम मसाला 1 चम्मच भुना हुआ साबुत धनिया 1 कटा हुआ प्याज 1 कटा हुआ टमाटर 2 कटी हुई हरी मिर्च 1 चम्मच कटा हुआ लहसुन और अदरक 2 चम्मच क्रीम नमक हींग 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर कसूरी मेथी हरा धनियां विधि - पैन में तेल/घी गरम करेंI साबुत गरम मसाला डालेंI जीरा डालेंI अदरक लहसुन डाले और पकाएI प्याज डालकर थोड़ा पकाएI सभी मसाले और हींग मिला देI 2 मिनट बाद टमाटर डालेI तेल ऊपर आने तक पकाएI कसूरी मेथी और धनिया को दर्दरा कर के मिलायेI थोड़ा पानी डालें और अच्छे से मिक्स करें। मसाला अच्छे से पकने पर पालक का पेस्ट मिला दे। पालक को ज्यादा बारिक ना करें। अच्छे से मसाले मिक्स होने के बाद क्रीम मिलाएI लास्ट में पनीर मिला दे और कवर करके कुछ देर रख देI क्रीम और भुनी हुई मिर्च, लहसुन से गार्निश करें और सर्व करेंI Sanaz_swad 🍲स्वादिष्ट मसालेदार - पनीर लबाबदार 🍲 सामग्री - 200 ग्राम पनीर 3 टमाटर 4 हरी मिर्च 1/2 कप भुनी मुंगफली छोटा टुकड़ा अदरक 1/2 सूखा नारियल पाउडर 5 काली मिर्च 1/2 चम्मच सौंफ 1/2 चम्मच शाही जीरा दालचीनी 2 बड़ी इलाइची 1/4 चम्मच हल्दी 1 चम्मच धनिया पाउडर 1/ 2 लाल मिर्च पाउडर नमक 2 चम्मच तेल 1/2 चम्मच गरम मसाला 1 चम्मच कसूरी मेथी रेसिपी- पनीर के बड़े पीस काट ले. 3 टमाटर, 4 हरी मिर्च, अदरक और 1/2 कप भुनी मूंगफली को मिक्सी में पिस ले.काली मिर्ची, जीरा, सौंफ , दालचीनी ,बड़ी इलायची और नारियल पाउडर को भून के मिक्सी में पिस ले..तेल गरम करे और हल्दी और धनिया पाउडर डाल के टमाटर मिक्स डाल के पकाए और जब पक जाए और तेल ऊपर आ जाए तब लाल मिर्च पाउडर , नमक और भुना हुआ मसाला डाल के पकाए और थोड़ा पानी डाल दे। तेल ऊपर आने पर पनीर डाल के पकाए और गरम मसाला और कसूरी मेथी डाल के अच्छे से मिक्स करे और सर्व करे.तैयारI Sanaz_swad 🍲पनीर कोल्हापुरी 🍲 सामग्री - 200 ग्राम पनीर 3 टमाटर 4 हरी मिर्च 1/2 भुनी मुंगफली छोटा टुकड़ा अदरक 1/2 सूखा नारियल पाउडर 5 काली मिर्च 1/2 चम्मच सौंफ 1/2 चम्मच शाही जीरा दालचीनी 2 बड़ी इलाइची 1/4 चम्मच हल्दी 1 चम्मच धनिया पाउडर 1/ 2 लाल मिर्च पाउडर नमक 2 चम्मच तेल 1/2 चम्मच गरम मसाला 1 चम्मच कसूरी मेथी रेसिपी- पनीर के बड़े पीस काट ले. 3 टमाटर, 4 हरी मिर्च, अदरक और 1/2 कप भुनी मूंगफली को मिक्सी में पिस ले.काली मिर्ची, जीरा, सौंफ , दालचीनी ,बड़ी इलायची और नारियल पाउडर को भून के मिक्सी में पिस ले..तेल गरम करे और हल्दी और धनिया पाउडर डाल के टमाटर मिक्स डाल के पकाए और जब पक जाए और तेल ऊपर आ जाए तब लाल मिर्च पाउडर , नमक और भुना हुआ मसाला डाल के पकाए और थोड़ा पानी डाल दे। तेल ऊपर आने पर पनीर डाल के पकाए और गरम मसाला और कसूरी मेथी डाल के अच्छे से मिक्स करे और सर्व करे.तैयारI Sanaz_swad 🍲चटाखेदार पनीर की सब्जी - पनीर तूफ़ानी 🍲 सामग्री- 200 g पनीर 1 प्याज़ 4 हरी मिर्च 5–6 लहसुन बारीक कटा हुआ 1 टुकड़ा अदरक बारीक काटा हुआ 3 टमाटर का पेस्ट 1 /2 चम्मच जीरा 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर 1 चम्मच धनिया पाउडर नमक स्वादानुसार 1 चम्मच मक्खन 2 चम्मच घी/ तेल 1/2 कप ताजा क्रीम 2 चम्मच पाव भाजी मसाला 1 चम्मच टमाटर सॉस एक कढ़ाई में बटर और घी/तेल डाल कर गरम करेI जीरा , बारीक कटा लहसुन और अदरक डाल के भुने। बारिक कटी हरी मिर्च मिला देI अब प्याज़ का पेस्ट डाल कर भुनेI पेस्ट भुन जाने पर टमाटर का पेस्ट मिला दे और सभी सूखे मसाले मिला दे। पाव भाजी मसाला और टमाटर सॉस भी मिला दे। कवर कर के 5 मिनट पकाये I क्रीम डाल कर कुछ देर और पकाएं। 50 g पनीर कद्दूकस कर के मसाले में डाल कर अच्छे से मिलाये I बाकी पनीर के पीस कर के मिला दे। 2 मिनट सारा मसाला पनीर मे मिलने तक पकाये I पनीर तूफानी तैयारI Sanaz_swad 🍲शाही स्वाद वाला - पनीर पसंदा 🍲 सामग्री- 💁‍♀️ 250 g पनीर 1 बड़ा चम्मच काजू बारीक कटा 1 बड़ा चम्मच बादामबारीक कटा 3 बड़े चम्मच हरी चटनी नमक स्वादानुसार 2 बड़े चम्मच कॉर्नफलोर 1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई तेल फ्राई के लिए ग्रेवी के लिए 💁‍♀️ 2 बड़े चम्मच तेल 4 प्याज 1 बड़ा चम्मच काजू 1 बड़ा चम्मच खरबूजे के बीज 3-4 हरी मिर्च 7-8 लहसुन कुटा हुआ 1 बड़ा चम्मच अदरक कुटा हुआ 1/2 छोटा चम्मच जीरा 1 बड़ी इलाइची 2 छोटी इलाइची 1 तेजपत्ता 1 टुकड़ा दालचीनी 1 चम्मच कश्मीरी लालमिर्च 1 टेबल स्पून कश्मीरी लालमिर्च पाउडर 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर नमक स्वादानुसार 1 चम्मच गरम मसाला 1 चम्मच चीनी कसूरी मेथी 2 बड़े चम्मच ताजी क्रीम 1 कप दही विधि - पनीर को पतले पीस में काट लें I स्टफिंग के लिए थोडा पनीर लें और मैश कर लेंI इसमें बारीक कटी हरी मिर्च, काजू, बादाम और हरी चटनी मिलाकर मिक्स करेंI पनीर का एक पीस लें और इस पर तैयार स्टफिंग फैलाएं और दूसरे पीस से इसे दबाकर कवर कर लेंI जैसे सैंडविच बनाते है I एक बाउल में कॉर्नफलोर मे पानी मिलाकर पतला घोल बना लेंI पैन में तेल गरम करें और बैटर में पनीर के टुकड़ों डिप करके पैन में डालकर पकौड़े फ्राई कर लेंI ग्रेवी के​ लिए- एक बर्तन में प्याज, लहसुन, अदरक, हरी मिर्च, काजू, खरबूजे के बीज, तेजपत्ता, दालचीनी, छोटी इलाइची, बड़ी इलाइची और थोड़ा नमक डालेंI थोडा पानी डालकर पकाएंIकुछ देर ढक्कन लगाकर पकने देंI प्याज नरम हो जाए तो आंच बंद कर दें और सारे साबुत मसाला अलग कर लेंI थोडा ठंडा होने दें और पीस लेंIकढ़ाई गरम करेI कढ़ाही में तेल डालकर गरम करें I जीरा डाले I प्याज का पेस्ट डालकर भूनें, कुछ देर भूनने के बाद इसमें हल्दी और धनिया पाउडर मिलाएंI थोड़ी देर बाद इसमें फेटा हुआ दही मिलाये I कश्मीरी लाल मिर्च और थोड़ा नमक मिलायेI सब को अच्छी तरह से मिलाकर पकाएंI क्रीम डालकर मिक्स करेंI गरम मसाला और कसूरी मेथी मिलाएंI हरा धनियाँ से गार्निश करें. पनीर के टुकड़े ट्रायएंगल शेफ में काट लें और सर्विंग प्लेट में लगा लेंI ग्रेवी को इस पर डालकर सर्व करेंI पनीर पसंदा तैयार I Sanaz_swad 🍲शाही स्वाद मे - पनीर मक्खनी 🍲 सामग्री- 1 प्याज कटा हुआ 3-4 हरी मिर्च 10-12 काजू 2 बड़े चम्मच मक्खन 1 चम्मच शाही जीरा 1 छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर नमक स्वादानुसार 1/2 छोटा चम्मच चीनी 1 कप पनीर क्यूब 1/2 कप फेटा हुआ दही 1 चम्मच कसूरी मेथी 1/2 कप ताजा क्रीम हरा धनिया बारीक कटा हुआ विधि- 1पैन में प्याज, मिर्च और काजू 1 कप पानी डालें और प्याज के नरम होने तक पकाएं. थोड़ा ठंडा होने पर पेस्ट बना लेI कड़ाही में मक्खन गरम करें I शाही जीरा डालें। पिसा हुआ प्याज डालें और किनारे छोड़ने तक पकाएं। चीनी, नमक, गरम मसाला पाउडर डालें और अच्छी तरह मिलाएँ। दही डालें और अच्छी तरह मिलाएँ। दही मिलाने के बाद लगातार चम्मच चलायें, जब तक उबाल न आ जाये। जिस से दही फटेगा नहीं I पनीर डालें और मिलाएँ। कसूरी मेथी डालें और अच्छी तरह मिलाएँ।क्रीम डालें और मिलाएँ। गैस बंद कर दे I हरा धनिया से गार्निश करेI पनीर मक्खनी तैयार हैI #fblifestyle #recipe #snackfood #homecooking #easyrecipe #bakingrecipe #mealideas #food #cookingtips #snacks #breakfast #foodpreparation #summer #lifestyle #recipi #recipe #🥗स्वादिष्ट खाना रेसिपी #🥗लज़ीज़ पकवान🍽 #🥗शुद्ध शाकाहारी भोजन
recipi - Sanar Swad Saaz Sua पनीर नवाबी ज्वालामुखी पनीर अंगारा UT 202 Swad S Sinfad ১০০০ Soz पालक पनीर पनीर कोल्हापुरी पनीर लबाबदार {Suiv Siune Saaz ೦೦ Saz 10/04 Soad Sioaa पनीर पनीर मक्खनी पनीर पंसदा तुफानी Sanar Swad Saaz Sua पनीर नवाबी ज्वालामुखी पनीर अंगारा UT 202 Swad S Sinfad ১০০০ Soz पालक पनीर पनीर कोल्हापुरी पनीर लबाबदार {Suiv Siune Saaz ೦೦ Saz 10/04 Soad Sioaa पनीर पनीर मक्खनी पनीर पंसदा तुफानी - ShareChat