सुशील मेहता
504 views 4 hours ago
योगनी एकादशी आषाढ़ मास की कृष्ण पक्ष की एकादशी को योगिनी एकादशी कहते है। इस एकादशी के व्रत में भगवान नारायण की मूर्ति को गंगा जल से स्नान करा कर प्रसाद का भोग लगाकर, पुष्प और दीपक से आरती की जाती है। योगिनी एकादशी के दिन भगवान श्री नारायण की पूजा-आराधना की जाती है। श्री नारायण भगवान विष्णु का ही नाम है। इस एकादशी का व्रत करने से समस्त पाप नष्ट हो जाते हैं और पीपल के वृक्ष को काटने जैसे पाप तक से मुक्ति मिल जाती है। इस व्रत के प्रभाव से किसी के दिये हुए श्राप का निवारण भी हो जाता है। यह एकादशी देह की समस्त आधि-व्याधियों को नष्ट कर सुंदर रुप, गुण और यश देने वाली होती है। योगिनी एकादशी का व्रत करने से जीवन में समृद्धि और आनन्द की प्राप्ति होती है। यह व्रत तीनों लोकों में प्रसिद्ध है। मान्यता है कि योगिनी एकादशी का व्रत करने से 88 हज़ार ब्राह्मणों को भोजन कराने के बराबर पुण्य मिलता है।प्राचीन काल में धन कुबेर के यहाँ एक माली था जिसका नाम हेम था। वह प्रतिदिन भगवान शंकर की पूजा हेतु मानसरोवर से फूल लाता था। एक दिन वह अपनी स्त्री के साथ कामोन्मत होकर विहार कर रहा था। इस प्रकार उसे फूल लाने में देरी हो गई। कुबेर ने क्रोध में हेम को कोढ़ी हो जाने का श्राप दे दिया। कुबेर के श्राप से वह कोढ़ी बन गया। इस रूप में वह घूमता हुआ मार्कण्डेय ऋषि के आश्रम मे पहुँचा। मार्कण्डेय ऋषि ने उसे योगिनी एकादशी का व्रत रखने का उपदेश दिया। व्रत के प्रभाव से हेम स्वस्थ हो गया तथा दिव्य शरीर धारण कर स्वर्ग को चला गया। #शुभ कामनाएँ 🙏
15 likes
11 shares

More like this