Newsgenix
644 views 1 days ago
#🌐 राष्ट्रीय अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️जंतर-मंतर से प्रदर्शन भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन नीट आंदोलन की गूंज अब भी बरकरार है। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का धरना-प्रदर्शन समाप्त होने के बाद शनिवार रात से रविवार दोपहर तक रिकॉर्ड 12 घंटे में एनडीएमसी ने जंतर-मंतर समेत अन्य स्थानों को फिर से पुरानी स्थिति में लौटाया। जिसमें विशेष सफाई अभियान के साथ सड़कों की धुलाई तथा टूट-फूट की मरम्मत रही। वैसे, हरियाली को दुरुस्त करने में 24 घंटे का समय और लगेगा। प्रदर्शन स्थल और उसके आसपास के इलाकों में चले अभियान में करीब 60 मीट्रिक टन मिश्रित कचरा उठाया गया। सड़कों की धुलाई के साथ दीवारों पर लिखे आपत्तिजनक नारों पर भी रंग-रोगन करवाकर उन्हें पहले की तरह साफ-सुथरा बनाया। 500 से ज्यादा कर्मचारी तैनात एनडीएमसी के उपाध्यक्ष कुलजीत चहल ने बताया कि वैसे, शुक्रवार से ही इस दिशा में एनडीएमसी सक्रिय है। शुक्रवार को करीब 25 मीट्रिक टन मिश्रित कचरा जंतर- मंतर प्रदर्शन स्थल से हटाया गया था। कचरे की इस भारी मात्रा को देखते हुए आंदोलन समाप्ति के बाद एनडीएमसी को पूरे इलाके में सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त संसाधन तैनात करने पड़े हैं। प्रदर्शन स्थल और उसके आसपास सफाई कर्मचारियों, वाहनों तथा अत्याधुनिक मशीनीकृत सफाई उपकरणों की तैनाती की गई है। #😮CJP प्रोटेस्ट: प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज🗞️
12 likes
7 shares

More like this