Jan-Kranti hindi news bulletin
819 views • 3 months ago •
विधालय का हाल 300 + छात्र छात्राओं के लिए मात्र पांच टीचर,कैसे सुधारेगी खगड़िया में शिक्षा व्यवस्था
जनक्रांति कार्यालय से राजीव कुमार झा की रिपोर्ट
कन्या मध्य विधालय देवका से चार शिक्षक 1 मई 2026 से जनगणना में लगने वाले हैं तो मात्र एक मैडम के सहारे कैसे होगी 309+ बच्चों की पढ़ाई
खगड़िया, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय न्यूज डेस्क 29 अप्रैल 2026)। खगड़िया जिला के चौथम प्रखंड अंतर्गत कन्या मध्य विधालय में 390 छात्र पर मात्र 5 शिक्षक और राजकीय कृत मध्य विधालय कैथी को भी इतने ही छात्रों पर सात शिक्षक तो सोचा जा सकता है, कैसे और किस ढंग से पढ़ाई होती होगी। जबकि बगल में संचालित प्राथमिक विद्यालय केवटा में मात्र 77 छात्र और टीचर 5 , और प्राथमिक विद्यालय मेदनीनगर में 10 टीचर है, अनुसूचित जनजाति मध्य विधालय कैथी में भी 10 टीचर, नवटोलिया मध्य विधालय में 14 टीचर। क्यों नहीं खगड़िया जिला शिक्षा पदाधिकारी हमारे इन सभी स्कूलों से तीन तीन शिक्षकों को हटाकर कन्या मध्य विधालय देवका और मध्य विधालय कैथी में देकर बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले, ऐसी व्यवस्था करते हैं। और तो और कन्या मध्य विधालय देवका से चार शिक्षक 1 मई 2026 से जनगणना में लगने वाले हैं तो मात्र एक मैडम के सहारे कैसे 309+ बच्चों को पढ़ायेंगी मैडम, और कैसे सम्भालेंगी एमडीएम योजना। इससे अच्छा रहता कि कन्या मध्य विधालय देवका को जनगणना अवधि में बंद ही कर दिया जाए तो अच्छा रहता। राजीव झा द्वारा प्रेषित व समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशित व प्रसारित। ##education
14 likes
11 shares