B.K Pathak Press Reporter
525 views • 11 days ago
चेक बाउंस होने पर पिड़ित ने थाना में दिया आवेदन।
गुरारू - बाजार के निवासी अखिलेश कुमार श्रीवास्तव ने गुरूवार को थाना में आवेदन देकर श्री ज्वेलर्स के मालिक राजु प्रसाद स्वर्णकार एवं इनकी पत्नी सीमा देवी, पुत्र दिव्यम कुमार, रिशु कुमार तथा गवाह मोनू कुमार पिता स्व.महेन्द्र प्रसाद स्वर्णकार पर आरोप लगाया है कि इन लोगों ने मुझसे तीन लाख रुपये जो मैंने बेटी की शादी के लिए खेत बेच कर इकट्ठा किया था को वर्ष 2024 में दुकान में पुंजी बढ़ाने के नाम पर दोस्ती का हवाला देकर एवं तीन महीने में लौटा देने का वादा कर तीन लाख रुपये ले लिया। विश्वास दिलाने के लिए इन लोगों ने एक हज़ार रुपये के स्टाम्प पर पुरी बातों को लिखकर व हस्ताक्षर बना कर दे दिया तथा तीन लाख रुपये का आगामी तीन माह का पंजाब नैशनल बैंक, गुरारू का चेक दे दिया गया। जब मैं अप्रैल 2025 मैं तीन लाख रुपये निकालने बैंक में गया तो बैंक द्वारा चेक बाउंस होने का सर्टिफिकेट दे दिया गया। जब मैं इन लोगों से संपर्क किया तो सभी लोग रूपये दे देने का वादा करते-करते एक वर्ष का समय निकाल दिये और अब जान मारकर लाश को रेलवे लाइन में रख देने का धमकी दे रहे हैं। इस संबंध में जब थाना में संपर्क किया गया तो ओ.डी.प्रभारी अरूण कुमार से ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। मुहर्रम की व्यस्तता के कारण कार्रवाई नहीं हुई है। मुहर्रम समाप्ति के बाद कार्रवाई की जाएगी। #गया_की_खबरें
19 likes
17 shares