More like this
- ☺꯭꯭᪳𝚁𝚒𝚜𝚑𝚞💙𔘓⃭#मेरी डायरी #sayri #prayagraj #love #🥰Express Emotion118
- Praveen Kumar Yadav🔥✊🫡I Support Students Protest✊🫡🔥 #students #prayagraj #protest ##viral #🙌 Never Give Up1019
- Monu Singh#prayagraj1320
- aakash.prayagiSukoon place in prayagraj #prayagraj1420
- aakash.prayagiThe part of ganga kinare #prayagraj2789
- aakash.prayagiप्रयागराज the city of heaven #prayagraj1334
- aakash.prayagiमेरे प्रभु ji ... #prayagraj217179
- JGE Newsप्रयागराज: मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने की मंडलीय उद्योग बंधु समिति की बैठक, उद्यमियों की समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई प्रयागराज, 30 जुलाई 2026। मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता में गुरुवार को गांधी सभागार में मंडलीय उद्योग बंधु समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में निवेश मित्र पोर्टल, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान तथा औद्योगिक क्षेत्र नैनी में विद्युत पोल शिफ्टिंग सहित विभिन्न प्रकरणों की प्रगति की समीक्षा की गई। मंडलायुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को उद्यमियों की समस्याओं का शीर्ष प्राथमिकता पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उद्योग-धंधों को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता स्वीकार नहीं की जाएगी। औद्योगिक क्षेत्र नैनी में विद्युत पोल शिफ्टिंग की समीक्षा के दौरान विद्युत विभाग के किसी अधिकारी के उपस्थित नहीं रहने पर मंडलायुक्त ने नाराजगी जताई और मुख्य अभियंता विद्युत से स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि नैनी औद्योगिक क्षेत्र के अंदर पोल शिफ्टिंग का कार्य पूरा हो चुका है, जबकि उद्यमियों ने मिर्जापुर रोड पर कार्य अभी अधूरा होने की बात कही। इस पर मंडलायुक्त ने विद्युत विभाग को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना और ODOP मार्जिन मनी योजना की समीक्षा करते हुए उन्होंने बैंकों में लंबित आवेदनों को निर्धारित समयसीमा में निस्तारित करने तथा स्वीकृत आवेदनों में ऋण वितरण की प्रक्रिया शत-प्रतिशत पूर्ण करने को कहा। निवेश मित्र पोर्टल पर समयसीमा के बाद कोई आवेदन लंबित मिलने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। इसके अलावा औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़ी समस्याओं और बाउंड्रीवाल निर्माण सहित अन्य मामलों में संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। बैठक में संयुक्त आयुक्त उद्योग अजय कुमार चौरसिया, मंडल के जनपदों के उपायुक्त उद्योग, उद्योग समिति के सदस्य, विभिन्न विभागों के अधिकारी और उद्यमी उपस्थित रहे। #Prayagraj #Industry #BusinessNews #UttarPradesh #Entrepreneurs #news #prayagraj910
- JGE Newsप्रयागराज: कृषक समृद्धि आयोग के सदस्य कुलजीत सिंह ने की योजनाओं की समीक्षा, किसानों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश प्रयागराज - कृषक समृद्धि आयोग के सदस्य कुलजीत सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन के गंगा सभागार में कृषि, मत्स्य, उद्यान, पशुपालन और सिंचाई सहित संबंधित विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में किसानों के हित में संचालित सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। कुलजीत सिंह ने कृषि विभाग को शत-प्रतिशत किसानों की फार्मर आईडी शीघ्र बनाने के निर्देश दिए। उद्यान विभाग से जनपद में संचालित कोल्ड स्टोरेज की वर्तमान स्थिति का पीडब्ल्यूडी के समन्वय से सत्यापन कराने तथा ओवरलोडिंग की समस्या रोकने को कहा। मंडी से निकलने वाले सब्जियों के हरे अवशेष को गौशालाओं तक पहुंचाने की व्यवस्था पर भी जोर दिया गया। उन्होंने अधिकारियों से किसानों के लिए कैंप आयोजित कर अधिक से अधिक पात्र किसानों को केसीसी ऋण का लाभ दिलाने को कहा। बैठक में बताया गया कि किसानों को आधुनिक तकनीक अपनाने और आय बढ़ाने में सहायता देने के उद्देश्य से कृषक समृद्धि योजना के तहत 11 लाख रुपये तक का ऋण 3 से 4 प्रतिशत की न्यूनतम ब्याज दर पर उपलब्ध कराने का प्रस्ताव है, जिसे जल्द लागू किए जाने की बात कही गई। सदस्य ने कृषि, पशुपालन, सिंचाई, नलकूप, मत्स्य पालन और उद्यान विभाग की योजनाओं का किसानों के बीच व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। साथ ही किसानों की शिकायतों और समस्याओं का समयबद्ध एवं त्वरित निस्तारण करते हुए विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने को कहा। बैठक में उप निदेशक कृषि, कृषि रक्षा अधिकारी, अपर जिला कृषि अधिकारी सहित मत्स्य एवं पशुपालन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। #Prayagraj #Farmers #Agriculture #UttarPradesh #Kisan #prayagraj #news521