*ब्रेकिंग न्यूज़*
*💥नकुड़ में भाकियू तोमर का संगठन विस्तार कार्यक्रम, दर्जनों किसान हुए शामिल*
*💥 जिला सचिव शेर सिंह के नेतृत्व में हुआ कार्यक्रम का आयोजन संपन्न*
*💥प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र तोमर और सौरभ त्यागी की जोड़ी से बढ़ रहा जनाधार*
*💥नकुड में युवा हुए भाकियू तोमर में जुड़े,प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र तोमर बोले, हर जिले में होगा विस्तार*
*💥 सहारनपुर में बढ़ा भाकियू तोमर का कुनबा, नकुड में संगठन विस्तार कार्यक्रम संपन्न; जल्द होगी किसान महापंचायत*
*💥 जमीनी नेता धर्मेंद्र तोमर और जुझारू सौरभ त्यागी की जोड़ी का कमाल नकुड़ में दर्जनों ने ली भाकियू तोमर की सदस्यता*
*रिपोर्ट:अजय त्यागी*
*सम्राट न्यूज पेपर*
*सहारनपुर*:भारतीय किसान यूनियन (तोमर) का सहारनपुर जिले में *कुनबा लगातार बढ़ता* जा रहा है रविवार को नकुड़ में जिला सचिव शेर सिंह के नेतृत्व में संगठन विस्तार कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें *प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र तोमर और युवा जिलाध्यक्ष सौरभ त्यागी मुख्य अतिथि* के रूप में मौजूद रहे।
कार्यक्रम में दर्जनों किसानों और युवाओं ने संगठन की नीतियों से प्रभावित होकर सदस्यता ग्रहण की। सभी नवनियुक्त सदस्यों को *टोपी पहनाकर और माला पहनाकर संगठन में स्वागत* किया गया नए सदस्यों ने किसानों के हक की लड़ाई में सच्ची निष्ठा और ईमानदारी से साथ देने का संकल्प लिया।
*प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र तोमर की कार्यशैली बनी चर्चा का विषय*
प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र तोमर की *कार्यशैली जमीनी और संघर्षशील* मानी जाती है वे सीधे खेत-खलिहान तक जाकर किसानों की समस्याएं सुनते हैं और तुरंत अधिकारियों से संवाद कर समाधान कराने में विश्वास रखते हैं उनके नेतृत्व में संगठन ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई *जिलों में गन्ना भुगतान, बिजली कटौती और आवारा पशुओं जैसे मुद्दों* पर सफल आंदोलन किए हैं धर्मेंद्र तोमर ने कहा, हमारा मकसद सिर्फ सदस्य बनाना नहीं, किसान को उसका हक दिलाना है संगठन का हर कार्यकर्ता अनुशासित और निस्वार्थ भाव से काम करे, यही मेरी प्राथमिकता है जल्द ही मेरठ, मुजफ्फरनगर और शामली में भी संगठन विस्तार कार्यक्रम होंगे
*युवा जिलाध्यक्ष सौरभ त्यागी की मेहनत ला रही रंग*
सहारनपुर में भाकियू तोमर के *विस्तार का श्रेय युवा जिलाध्यक्ष सौरभ त्यागी की आक्रामक और मिलनसार कार्यशैली को* दिया जा रहा है सौरभ त्यागी लगातार गांव-गांव जाकर युवाओं को संगठन से जोड़ रहे हैं उनकी खासियत है कि वे सोशल मीडिया से लेकर चौपाल तक, हर जगह युवाओं से सीधा संवाद करते हैं इसी का नतीजा है कि बड़ी संख्या में युवा किसान संगठन से जुड़ रहे हैं। *सौरभ त्यागी ने ऐलान* किया, जिले में जल्द ही किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर एक बड़ी महापंचायत आयोजित की जाएगी *गन्ना भुगतान,ट्यूबवेलों पर चोरियों पर अंकुश, नागल बस स्टैंड पर अतिक्रमण जैसे मुद्दों पर* आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी सभी कार्यकर्ता अपनी तैयारी रखें।
पंचायत के दौरान जो नए पदाधिकारी नियुक्त किए गए उनमें *प्रवीण चौधरी, नितिन चौधरी, रविन्द्र चौधरी, नितिन, राजभोज, मुकेश, बिन्दर, हिमांशु, भगत सिंह चौधरी, ललित सैनी, सुशील, अशोक चौधरी, शोकिन्दर चौधरी, रवित चौधरी* समेत अन्य लोग शामिल रहे।
कार्यक्रम के दौरान पूरा हॉल "जय जवान जय किसान" और "किसान एकता जिंदाबाद" के नारों से गूंज उठा
इस दौरान *प्रदेश अध्यक्ष धर्मेन्द्र चौधरी,युवा जिला अध्यक्ष सौरभ त्यागी, छात्र संघ जिलाध्यक्ष विशु ,जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र त्यागी,युवा जिला उपाध्यक्ष समीर,जिला सचिव शेर सिंह, तहसील अध्यक्ष सनोज चौधरी, तहसील सचिव मनोज, ब्लॉक अध्यक्ष सुन्दरलाल, अभिषेक भाटी, बलदेव सिंह, राकेश कुमार*, आदि मौजूद रहे #सहारनपुर न्यूज़ #सहारनपुर-की-खबरें #सहारनपुर न्यूज़ #🆕 ताजा अपडेट #भारतीय किसान यूनियन तोमर


