Newsgenix
502 views 23 hours ago
#🌐 राष्ट्रीय अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ अयोध्या। चढ़ावा चोरी की घटना प्रकाश में आने के बाद पहली बार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद और स्थानीय संतों-महांतों की संयुक्त बैठक हुई। मणिरामदास जी की छावनी परिसर स्थित राम सत्संग भवन में आयोजित बैठक में ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपतराय को क्लीन चिट देते हुए उनको इस पूरे प्रकरण में निर्दोष बताया है। बैठक में चढ़ावा चोरी के बाद देश भर के करोड़ों रामभक्तों के मन में उपजे अविश्वास को दूर करने एवं तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की साख बचाने को लेकर भी चिंता दिखी। संत समाज ने रामभक्तों से अफवाहों और दुष्प्रचार से दूर रहकर श्रीराम के प्रति अपनी आस्था बनाए रखने तथा एसआईटी जांच पर भरोसा रखने की अपील की। #RamMandir #Newsgenix #📰 उत्तर प्रदेश अपडेट #ChampatRai
14 likes
13 shares

More like this