sn vyas
744 views 13 days ago
*सृष्टौ या सर्गरूपा जगदवनविधौ पालनी या च रौद्री* *संहारे चापि यस्या जगदिदमखिलं क्रीडनं या पराख्या ।* *पश्यन्ती मध्यमाथो तदनु भगवती वैखरी वर्णरूपा* *सास्मद्वाचं प्रसन्ना विधिहरिगिरिशाराधितालङ्करोतु ॥* [ `श्रीमद्देवीभागवतमाहात्म्य, १.१` ] `अर्थात 👉🏻 जगत् के सृष्टिकार्यमें जो उत्पत्तिरूपा , रक्षाकार्यमें पालनशक्तिरूपा , संहारकार्यमें रौद्ररूपा हैं ; सम्पूर्ण विश्व-प्रपञ्च जिनके लिये क्रीडास्वरूप है , जो परा-पश्यन्ति-मध्यमा तथा वैखरी वाणीरूपा , एवं जो श्रीब्रह्मा , श्रीहरि विष्णु तथा श्रीरुद्र शिव द्वारा निरन्तर समाराधित हैं , वे सुप्रसन्ना श्रीपारम्बा परमेश्वरी भगवती मेरी वाणीको अलंकृत करें ।` *श्रीमात्रे नमः🌹* `अद्भुत श्लोक है ये – श्रीमद्देवीभागवत माहात्म्य का मंगलाचरण है ये । इस १ श्लोक में ही सम्पूर्ण श्रीविद्या एवं वाक्-तत्त्व का सार समाहित है😊🪷` `श्लोक का पदच्छेद औऱ भावार्थ –` `🌸 १. सृष्टि-स्थिति-संहार रूपा –` `सृष्टौ सर्गरूपा 👉🏻 सृष्टि में ब्रह्मा-शक्ति` `जगदवनविधौ पालनी 👉🏻 रक्षा में विष्णु-शक्ति` `संहारे रौद्री 👉🏻 प्रलय में रुद्र-शक्ति` `यस्या जगदिदमखिलं क्रीडनम् 👉🏻 यह समस्त ब्रह्माण्ड जिनकी लीला-मात्र है` `🌸 २. वाक् के चार रूप –` `अथवा पराख्या 👉🏻 परा-वाक् अर्थात – मूलाधार में अव्यक्त नाद` `पश्यन्ती 👉🏻 नाभि में अर्थ-रूप में स्फुरित` `मध्यमा 👉🏻 हृदय में बुद्धि-रूप में विचार` `वैखरी वर्णरूपा 👉🏻 कण्ठ से निकलने वाली अक्षर-रूप वाणी` `☝🏻 माँ ही मूल से शब्द तक की यात्रा हैं । इसीलिए "ऐं" बीज वाक्-बीज है ।` `🌸 ३. त्रिदेव-आराध्या` `विधिहरिगिरिशाराधिता 👉🏻 विधि/ब्रह्मा , हरि/विष्णु , गिरिश/शिव 👉🏻 तीनों जिनकी आराधना करते हैं` `वही प्रसन्न होकर "अस्मद्-वाचम् अलङ्करोतु" 👉🏻 हमारी वाणी को अलंकृत करें` `माँ ही सृष्टि-पालन-संहार करती हैं , जगत् उनका खिलौना है । माँ ही परा से वैखरी तक वाणी बनकर प्रकट होती हैं । औऱ ब्रह्मा-विष्णु-शिव भी जिनको पूजते हैं , वे माँ हमारी जिह्वा पर बैठ जाएँ 👉🏻 तब वाणी से अमृत झरेगा ।` `इसीलिए ग्रन्थ-आरम्भ में ये प्रार्थना है – वाणी शुद्ध होगी तभी देवी-तत्त्व समझ आएगा🚩` `जगदम्बा अर्पणमस्तु🌹` `श्रीमात्रे नमः🌹` `🌄🌄 संध्या वन्दन 🌄🌄©®` #जय मां दुर्गा
20 likes
32 shares

More like this