एस्ट्रो पं.रामपाल भट्ट
1K views • 3 months ago
#💮आज का पंचांग एवं मुहूर्त💫 #🔯वास्तु दोष उपाय #🔯आज का राशिफल☀️ #🌟देखिए खास ज्योतिष उपाय
🌄श्री सनातन हिंदू पंचांग-12.05.2026🌄
✴️दैनिक गोचर ग्रह एवं राशिफल✴️
🕉️ शुभ मंगलवार 🌞 - शुभ प्रभात् 🕉️
74-30💥मध्यमान्💥75-30
(केतकी चित्रापक्षीय गणितानुसारेण निर्मितम्)
🕉️💥💥🌄💥💥🕉️
_______________________________
____________आज विशेष___________
माता लक्ष्मी का स्थान श्री नारायण विष्णु के चरणों की तरफ ही क्यों.? प्रस्तुत है जानकारी
_________________________________
_______________________________
🕉️✴️🌄🏵️🌞🏵️🌄✴️🕉️
________________________________
*विभिन्न नगरों के सूर्योदय में समयांतर मिनट*
🌞श्री सनातन हिंदू पंचांग के अनुसार🌞
दिल्ली -10 मिनट---------जोधपुर +6 मिनट
जयपुर -5 मिनट------अहमदाबाद +8 मिनट
इंदौर - 4 मिनट-------------मुंबई +7 मिनट
लखनऊ - 25 मिनट------बीकानेर +5 मिनट
कोलकाता -54 मिनट--जैसलमेर +15 मिनट
_______________________________
🕉️✴️🌄🏵️🌞🏵️🌄✴️🕉️
_________________________________
_________दैनिक पंचांग विवरण________
✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄✴️
_________________________________
आज दिनांक.....................12.05.2026
कलियुग संवत्.............................5128
विक्रम संवत्............................... 2083
शक संवत्.................................. 1948
संवत्सर.....................................श्री रौद्र
अयन.......................................... उत्तर
गोल............................................उत्तर
ऋतु........................................... ग्रीष्म
मास.........................................प्र.ज्येष्ठ
पक्ष............................................ कृष्ण
तिथि....दशमी. अपरा. 2.53 तक / एकादशी
वार........................................ मंगलवार नक्षत्र.. पूर्वाभाद्र. रात्रि.1.17* तक/उ.भाद्रपद
चंद्र राशि.......... कुंभ. रात्रि. 7.25 पर / मीन
योग...... वैधृति. रात्रि. 11.19 तक / विष्कुंभ
करण............विष्टि(भद्रा). अपरा. 2.53 तक
करण.......... बव. रात्रि. 2.17* तक / बालव _________________________________
🌞✴️✴️🌄✴️✴️🌞
नोट-जिस रात्रि समय के ऊपर(*) लगा हुआ हो
वह समय अर्द्ध रात्रि के बाद सूर्योदय तक का है
________________________________
-दैनिक सूर्योंदयास्त दिनमानादि पंचांग विवरण-
✴️🌄🏵️🌞🏵️🌄✴️
________________________________
सूर्योदय....................प्रातः 05.49.32 पर
सूर्यास्त....................सायं. 07.06.22 पर
दिनमान-घं.मि.से....................13.16.49
रात्रिमान-घं.मि.से. ..................10.42.37
चंद्रास्त..................... 02.33.26 PM पर
चंद्रोदय.....................02.57.59 AM पर
राहुकाल..अपरा. 3.47 से 5.27 तक(अशुभ)
यमघंट....प्रातः 8.09 से 10.48(शुभे त्याज्य)
गुलिक..अपरा. 12.28 से 2.08(शुभे त्याज्य)
अभिजित...... मध्या.12.01 से 12.55(शुभ)
पंचक....................................... जारी है
हवन मुहूर्त(अग्निवास)............. आज नहीं है
दिशाशूल............................... उत्तर दिशा
दोष परिहार....... गुड़ का सेवन कर यात्रा करें
________________________________
___________आज का दिन___________
🌞✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄🌞
________________________________
व्रत विशेष....................................नहीं है
अन्य व्रत..................................... नहीं है
पर्व विशेष....................................नहीं है
दिन विशेष................ अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस
खगोलीय.....................................नहीं है
विष्टि(भद्रा)..........उदयात् अपरा. 2.53 तक
पंचक........................................जारी है सर्वा.सि.योग.........रात्रि. 1.17 से रात्रि पर्यंत
अमृत सि.योग...............................नहीं है
सिद्ध रवियोग................................नहीं है
_______________________________
✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄✴️
_______________________________
✴️ अगले दिन की प्रतीकात्मक जानकारी✴️
________________________________
दिनांक............................ .13.05.2026
तिथि.......... प्र.ज्येष्ठ कृष्णा एकादशी बुधवार
व्रत विशेष................ अपरा एकादशी (सर्वे)
अन्य व्रत..................................... नहीं है
पर्व विशेष.................................... नहीं है
दिन विशेष................. विश्व काॅकटेल दिवस
खगोलीय.... कृतिकायां बुध. पूर्वा. 11.45 पर
विष्टि(भद्रा)................................... नहीं है
पंचक........................................ जारी है सर्वा.सि.योग............................... नहीं है
अमृत सि.योग............................... नहीं है
सिद्ध रवियोग................................ नहीं है
_________________________________
🌄विशिष्ट काल-मुहूर्त-वेला परिचय🌄
______🏵️🌞🌞✴️🌞🌞🏵️. अभिजित् मुहुर्त - दिनार्द्ध से एक घटी पहले और एक घटी बाद का समय अभिजित मुहूर्त कहलाता है,पर बुधवार को यह शुभ नहीं होता.
_________________________________
ब्रह्म मुहूर्त - सूर्योदय से पहले का 1.30 घंटे का समय ब्रह्म मुहूर्त कहलाता है..
_________________________________
प्रदोष काल - सूर्यास्त के पहले 45 मिनट और
बाद का 45 मिनट प्रदोष माना जाता है...
_________________________________
गौधूलिक काल सूर्यास्त से 12 मिनट पहले एवं
12 मिनट बाद का समय कहलाता है
🌄✡️✡️✡️✴️✡️✡️✡️🌄
_________________________________
🌄✴️भद्रा वास शुभाशुभ विचार✴️🌄
_________________________________
भद्रा मेष, वृष, मिथुन, वृश्चिक के चंद्रमा में स्वर्ग में व कन्या, तुला, धनु, मकर के चंद्रमा में पाताल लोक में और कुंभ, मीन, कर्क, सिंह के चंद्रमा में मृत्युलोक में मानी जाती है यहां स्वर्ग और पाताल लोक की भद्रा शुभ मानी जाती हैं और मृत्युलोक की भद्रा काल में शुभ कार्य वर्जित होते हैं इसी तरह भद्रा फल विचार करें..
________________________________
💥🌄🌞🌞🕉️🌞 🌞🌄💥
✴️सूर्योदय कालीन लग्न एवं ग्रह स्पष्ट✴️
________________________________
लग्न / ग्रह - राशि - अंश - कला - विकला
________________________________
लग्न .............मेष 26°41' कृत्तिका 1 अ
सूर्य ...............मेष 27°5' कृत्तिका 1 अ
चन्द्र .......कुम्भ 22°25' पूर्वभाद्रपद 1 से
बुध ^ ...............मेष 24°0' भरणी 4 लो
शुक्र .........वृषभ 27°22' मृगशीर्षा 2 वो
मंगल ..............मेष 0°33' अश्विनी 1 चु
बृहस्पति ... मिथुन 26°21' पुनर्वसु 2 को
शनि .....मीन 16°12' उत्तरभाद्रपदा 4 ञ
राहू * .........कुम्भ 11°5' शतभिषा 2 सा
केतु * ................ सिंह 11°5' मघा 4 मे
________________________________
✴️🌄दिन का चौघड़िया 🌄✴️
_________________________________
चंचल..............प्रातः 9.09 से 10.48 तक
लाभ.............पूर्वा. 10.48 से 12.28 तक
अमृत............अपरा. 12.28 से 2.08 तक
शुभ................अपरा. 3.47 से 5.27 तक
_________________________________
✴️🌄रात्रि का चौघड़िया🌄✴️
________________________________
लाभ.................रात्रि. 8.27 से 9.47 तक
शुभ.......रात्रि. 11.07 से 12.28 AM तक
अमृत..रात्रि.12.28 AM से 1.48 AM तक
चंचल...रात्रि. 1.48 AM से 3.08 AM तक
________________________________
✴️🌞✴️🌄✴️🌄✴️🌞✴️
_________________________________
(विशेष - ज्योतिष शास्त्र में एक शुभ योग और एक अशुभ योग जब भी साथ साथ आते हैं तो शुभ योग की स्वीकार्यता मानी गई है )
_________________________________
✴️🌞✴️🌄✴️🌄✴️🌞✴️
_________________________________
🔱🌄🔱🔱🌞🔱🔱🌄🔱
_________________________________
🌞🕉️शुभ शिववास की तिथियां🕉️🌞
शुक्ल पक्ष-2-----5-----6---- 9-------12----13.
कृष्ण पक्ष-1---4----5----8---11----12----30.
_________________________________
✴️🏵️🌄🏵️✴️🏵️🌄🏵️✴️
_________________________________
दिन नक्षत्र एवं चरणाक्षर संबंधी संपूर्ण विवरण
संदर्भ विशेष -यदि किसी बालक का जन्म गंड नक्षत्रों (रेवती, अश्विनी, अश्लेषा, मघा, ज्येष्ठा और मूल) में होता है तो सविधि नक्षत्र शांति की आवश्यक मानी गयी है जो सविधि होनी चाहिये
आज जन्मे बालकों का नक्षत्र के चरण के समय समय के अनुसार राशिगत् नामाक्षर....
________________________________
समय-नक्षत्र नाम-नक्षत्र चरण-चरणाक्षर
_______________________________
07.30 AM तक---पूर्वाभाद्र----1-------से
01.28 PM तक-- पूर्वाभाद्र----2-------सो
07.25 PM तक---पूर्वाभाद्र----3-------द
_______राशि कुंभ - पाया लौह_________
________________________________
01.17 AM तक-- पूर्वाभाद्र----4-------दी उपरांत रात्रि तक--उ.भाद्रपद----1-------दू
_______राशि मीन - पाया लौह________
_______________________________
✴️आज की विशेष प्रस्तुति✴️
💥धर्म ज्योतिष वास्तु एवं गोचर राशिफल 💥
🕉️✴️✴️🌞✴️✴️🕉️
________________________________
माता लक्ष्मी का स्थान श्री नारायण विष्णु के चरणों की तरफ ही क्यों.? प्रस्तुत है जानकारी
जिसे भगवान विष्णु-माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है, उसकी किस्मत चमक उठती है.
माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु को एक दूसरे का पूरक बताया गया है.
भगवान विष्णु को सृष्टि का पालनहार माना जाता है.
सनातन धर्म में अनेक देवी देवताओं की पूजा की जाती है और उनका अपना अपना विशेष महत्व है. हर देवी देवता से जुड़ी कोई ना कोई पौराणिक कथा आपने हिंदू धर्म में पढ़ी या सुनी होगी. इसके अलावा आपने भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की तस्वीर को गौर से देखा होगा. जिसमें माता लक्ष्मी भगवान विष्णु के चरणों के समीप बैठी हुई देखी जा सकती हैं. मुद्रा में उन्हें बैठा देखकर आपके मन में सवाल तो उठा ही होगा कि आखिर ऐसी क्या वजह है जिसके कारण माता लक्ष्मी हमेशा भगवान विष्णु के चरणों के पास ही बैठी दिखाई देती हैं. इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा.
दोनों एक दूसरे के पूरक
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु को एक दूसरे का पूरक बताया गया है. कहते हैं जिन लोगों को भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद एक साथ प्राप्त होता है उस व्यक्ति की किस्मत चमक उठती है.
देव ऋषि नारद का माना जाता है विश्व का पहला पत्रकार
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माता लक्ष्मी हमेशा भगवान विष्णु के साथ बैकुंठ धाम में विराजमान रहती हैं. जहां एक तरफ भगवान विष्णु को सृष्टि का पालनहार माना जाता है तो वहीं माता लक्ष्मी सृष्टि की संचालक कही जाती हैं.
नारद मुनि का आगमन
धार्मिक कथाओं के अनुसार एक बार की बात है. देव ऋषि नारद माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु के दर्शन करने के लिए पहुंच गए. उस समय भगवान विष्णु निद्रा में थे जिसके कारण देव ऋषि नारद ने उनकी प्रतीक्षा करना उचित समझा. इस दौरान उन्होंने माता लक्ष्मी को भगवान विष्णु के चरणों में बैठा देखा तो नारद मुनि के मन में एक सवाल आया कि आखिर माता लक्ष्मी भगवान विष्णु के चरणों की तरफ ही क्यों बैठती हैं.
यह है मुख्य वजह
प्रचलित मान्यताओं के अनुसार माता लक्ष्मी ने नारद मुनि से कहा स्त्री के हाथ में देव गुरु बृहस्पति का वास होता है और पुरुषों के पैर में दैत्य गुरु शुक्राचार्य का वास होता है. इससे शुभता का प्रसार होता है इसके अलावा धन आगमन भी होता है. यही कारण है कि देवी लक्ष्मी भगवान विष्णु के ना सिर्फ चरणों के समीप बैठती हैं बल्कि उनके चरणों को अपने हाथों से दबाती भी हैं।
________________________________
✴️ 🕉️आज का राशिफल🕉️ ✴️
_________________________________
मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
आज ध्यान और योग न केवल आध्यात्मिक तौर पर, बल्कि शारीरिक तौर पर भी आपके लिए फ़ायदेमन्द साबित होंगे। अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर आज आप भविष्य के लिए कोई आर्थिक योजना बना सकते हैं और उम्मीद है कि यह योजना सफल भी होगी। पढ़ाई की क़ीमत पर घर से ज़्यादा देर तक बाहर रहना आपको माता-पिता के ग़ुस्से का शिकार बना सकता है। करिअर के लिए योजना बनाना उतना ही आवश्यक है, जितना कि खेलना-कूदना। इसलिए माता-पिता को ख़ुश करने के लिए दोनों में संतुलन बनाना ज़रूरी है। आपके प्रिय के साथ कुछ मतभेद उभर सकते हैं- साथ ही अपने साथी को अपना नज़रिया समझाने में भी तकलीफ़ महसूस होगी। आज आपके पास अपनी धनार्जन की क्षमता को बढ़ाने के लिए ताक़त और समझ दोनों ही होंगे। परोपकार और सामाजिक कार्य आज आपको आकर्षित करेंगे। अगर आप ऐसे अच्छे कामों में थोड़ा समय लगाएँ, तो काफ़ी सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। लंबे समय से कामकाज का दबाव आपके वैवाहिक जीवन के लिए कठिनाई खड़ा कर रहा है। लेकिन आज सारी शिकायतें दूर हो जाएंगी।
वृषभ-(इ उ एओ वा वी वू वे वो)
आज स्वतः ही अपनी चिकित्सा करना घातक सिद्ध होगा। कोई भी औषधि लेने से पहले चिकित्सक की सलाह लें, नहीं तो लेने के देने पड़ सकते हैं। व्यापार को मजबूती देने के लिए आज आप कोई अहम कदम उठा सकते हैं जिसके लिए आपका कोई करीबी आपकी आर्थिक मदद कर सकता है। दिन को रोमांचक बनाने के लिए क़रीबी दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताएँ। आज आप अपने जीवन की परेशानियों को अपने संगी से साझा करना चाहेंगे लेकिन वो अपनी परेशानियों के बारें में बता के आपको और ज्यादा परेशान कर देंगे। आज आपकी कड़ी मेहनत कार्यक्षेत्र में ज़रूर रंग दिखाएगी। अपने शरीर को दुरुस्त करने के लिए आज भी आप कई बार सोचेंगे लेकिन बाकी दिनों की तरह भी आज यह प्लान धरा का धरा रह जाएगा। अपने जीवनसाथी के साथ के लिए काफ़ी वक़्त मिलेगा, लेकिन सेहत गड़बड़ हो सकती है।
मिथुन- (क की कू घ ङ छ के को ह)
आज आपके दोस्तों का रुख़ सहयोगी रहेगा और वे आपको ख़ुश रखेंगे। अगर आपका धन से जुड़ा कोई मामला कोर्ट-कचहरी में अटका था तो आज उसमें आपको विजय मिल सकती है और आपको धन लाभ हो सकता है। अपने परिवार के सदस्यों की ज़रूरतों पर ध्यान देना आज आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। जो लोग अब तक सिंगल हैं उनकी मुलाकात आज किसी खास से होने की संभावना है लेकिन बात को आगे बढ़ाने से पहले यह जरुर जान लें कि कहीं वो शख्स किसी के साथ रिश्ते में न हो। अगर आप अपने काम पर ध्यान दें तो क़ामयाबी और प्रतिष्ठा आपकी होगी। आपमें से कुछ लोगों को लंबा सफ़र करना पड़ सकता है - जो काफ़ी दौड़-भाग भरा होगा - लेकिन साथ ही बहुत फ़ायदेमंद भी साबित होगा। वैवाहिक जीवन में सब कुछ अच्छा महसूस होगा।
कर्क- (ही हू हे हो डा डी डू डे डो)
आज आप लाभ लेने के लिए बड़ों को अपनी अतिरिक्त ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करना चाहिए। आज आप अपने घर केे सदस्यों को कहीं घुमाने ले जा सकते हैं और आपका काफी धन खर्च हो सकता है। पारिवारिक ज़िम्मेदारियों को न भूलें। आपका साहस आपको प्यार दिलाने में सफल रहेगा। आप जीतोड़ मेहनत और धीरज के बल पर अपने उद्देश्य हासिल कर सकते हैं। आपका व्यक्तित्व ऐसा है कि ज्यादा लोगों से मिलकर आप परेशान हो जाते हैं और फिर अपने लिए वक्त निकालने की कोशिश करने लग जाते हैं। इस लिहाज से आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आज आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा। आपका जीवनसाथी वाक़ई आपके लिए फ़रिश्तों की तरह है और आपको आज यह एहसास होगा।
सिंह- (मा मी मू मे मो टा टी टू टे)
आज आप ऊर्जा से भरे होंगे- आप जो भी करेंगे उसे आप उससे आधे वक़्त में ही कर देंगे, जितना वक़्त आप अक्सर लेते हैं। माली सुधार की वजह से ज़रूरी ख़रीदारी करना आसान रहेगा। माता-पिता की तबियत में सुधार होगा और वे अपना प्यार आपके ऊपर बरसाएंगे। कामकाज के सिलसिले में आपके ऊपर ज़िम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। आज के दिन घटनाएँ अच्छी तो होंगी, लेकिन तनाव भी देंगी - जिसके चलते आप थकान और दुविधा महसूस करेंगे।
कन्या- (टो प पी पू ष ण ठ पे पो)
आज आपके परिवार को आपसे बहुत ज़्यादा उम्मीदें हैं, जिसके चलते आप खीज महसूस कर सकते हैं। वैसे तो अपना पैसा दूसरे को देना किसी को पसंद नहीं आता लेकिन आज आप किसी जरुरतमंद को पैसा देकर सुकून का अनुभव करेंगे। नवयुवकों को स्कूल प्रोजेक्ट की बाबत कुछ राय लेने की ज़रूरत हो सकती है। आपको उदार और स्नेह से भरे प्यार का तोहफ़ा मिल सकता है। आज आराम के लिए बहुत कम समय है- क्योंकि पहले के टाले हुए काम आपको व्यस्त रखेंगे। देर शाम तक आपको कहीं दूर से कोई अच्छी ख़बर सुनने को मिल सकती है। यह दिन आपके सामान्य वैवाहिक जीवन से कुछ हटकर होने वाला है। आपको अपने जीवनसाथी की ओर से कुछ ख़ास देखने को मिल सकता है।
तुला- (रा री रू रे रो ता ती तू ते)
आज हृदय-रोगियों के लिए कॉफ़ी छोड़ने का सही समय है। अब इसका ज़रा भी उपयोग दिल पर अतिरिक्त दबाव डालेगा। आपको मेरी सलाह है कि शराब सिगरेट जैसी चीजों पर पैसा खर्च न करें, ऐसा करना आपके स्वास्थ्य को तो खराब करता ही है आपकी आर्थिक स्थिति भी इससे बिगड़ती है। दिन चढ़ने पर किसी पुराने दोस्त से सुखद मुलाक़ात होगी। अगर आप हुक़्म चलाने की कोशिश करेंगे, तो आपके और आपके प्रिय के बीच काफ़ी परेशानी खड़ी हो सकती है। जब तक आपको तसल्ली न हो जाए कि सारा काम पूरा हो चुका है, दस्तावेज़ अपने वरिष्ठ को न दें। खाली समय में आज आप अपने मोबाइल पर कोई वेब सीरीज देख सकते हैं। शादी सिर्फ़ एक छत के नीचे रहने का नाम नहीं है; एक-दूसरे के साथ कुछ समय बिताना भी ज़रूरी है।
वृश्चिक- (तो ना नी नू ने नो या यी यू)
आज परेशानियों के बारे में सोचते रहने और तिल का ताड़ करने की आपकी आदत आपके नैतिक ताने-बाने को कमज़ोर कर सकती है। यदि शादीशुदा हैं तो आज अपने बच्चों का विशेष ख्याल रखें क्योंकि यदि आप ऐसा नहीं करते तो उनकी तबीयत बिगड़ सकती है और आपको उनके स्वास्थ्य पर काफी पैसा खर्च करना पड़ सकता है। जिनसे आप प्यार करते हैं, उनसे आज सारी ग़लतफ़हमी दूर हो सकती है। आपका प्रिय दिन भर आपको याद करने में समय बिताएगा। रचनात्मक काम में लगे लोगों के लिए सफलता से भरा दिन है, उन्हें वह शौहरत और पहचान मिलेगी जिसकी उन्हें एक अरसे से तलाश थी। छात्रों को सलाह दी जाती है कि यारी-दोस्ती के चक्कर में इन कीमती पलों को खराब न करें। यार दोस्त आने वाले वक्त में भी मिल सकते हैं लेकिन पढ़ाई के लिए यही समय सबसे सही है। प्यार, नज़दीकी, मस्ती-मज़ा - जीवनसाथी के साथ यह एक मस्ती भरा दिन रहेगा।
धनु-ये यो भा भी भू धा फा ढ़ा भे)
अगर आप पर्याप्त आराम नहीं कर रहें है तो आप बहुत ज़्यादा थकान महसूस करेंगे और आपको अतिरिक्त आराम की ज़रूरत होगी। कार्यक्षेत्र में या करोबार में आपकी कोई लापरवाही आज आपको आर्थिक नुक्सान करा सकती है। दूसरों के मामलों में दख़ल देने से आज बचें। आप अनुभव करेंगे कि आपके प्रिय का आपके प्रति प्यार वाक़ई बहुत गहरा है। जो कला और रंगमंच आदि से जुड़े हैं, उन्हें आज अपना कौशल दिखाने के लिए कई नए मौक़े मिलेंगे। आज मौसम का मिजाज कुछ ऐसा रहेगा कि आप बिस्तर से उठने को राजी नहीं होंगे। बिस्तर से उठने के बाद आपको अहसास होगा कि आप अपना कीमती समय बर्बाद कर चुके हैं। वैवाहिक जीवन के दृष्टिकोण से देखें तो चीज़ें आपके पक्ष में जाती हुई नज़र आ रही हैं।
मकर- (भो जा जी खी खू खे खो गा गी)
आज आपका दानशीलता का व्यवहार आपके लिए छुपे हुए आशीर्वाद की तरह सिद्ध होगा, क्योंकि यह आपको शक, अनास्था, लालच और आसक्ति जैसी ख़राबियों से बचाएगा। दिन चढ़ने पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। ऐसे काम करें जिनसे आपको ख़ुशी मिले, लेकिन दूसरों के मामलों में दख़लअंदाज़ी से बचें। एक प्यारी-सी मुस्कुराहट से अपनों का दिन रोशन करें। ऐसे लोगों से साथ जुड़ें जो स्थापित हैं और भविष्य के रुझानों को समझने में आपकी मदद कर सकते हैं। इस राशि के जातक खाली वक्त में आज किसी समस्या का समाधान निकालने की कोशिश कर सकते हैं। यह समय जीवन में आपको वैवाहिक जीवन का भरपूर आनन्द देगा।
कुंभ- (गू गे गो सा सी सू से सो द)
आज आपकी उम्मीद एक महक से भरे हुए ख़ूबसूरत फूल की तरह खिलेगी। जिन लोगों ने किसी रिश्तेदार से पैसा उधार लिया था उनको आज वो उधार किसी भी हालत में वापस करना पड़ सकता है। आपका जीवनसाथी आपकी सहायता करेगा और मददगार साबित होगा। प्यार के सकारात्मक संकेत आपको मिलेंगे। बेहतर कामकाज के चलते आपको तारीफ़ मिल सकती है। दिन को कैसे अच्छा बनाया जाए इसके लिए आपको अपने लिए भी समय निकालना सीखना होगा। थोड़ी-सी कोशिश करें तो यह दिन आपके वैवाहिक जीवन के सबसे विशेष दिनों में से एक हो सकता है।
मीन- (दी दू थ झ ञ दे दो च ची)
आज आप ख़ुद को सुकून में और ज़िंदगी का लुत्फ़ उठाने के लिए सही मनोदशा में पाएंगे। इस राशि के विवाहित जातकों को आज ससुराल पक्ष से धन लाभ होने की संभावना है। ऐसा कोई जिसे आप जानते हैं, आर्थिक मामलों को ज़रूरत से ज़्यादा गंभीरता से लेगा और घर में थोड़ा-बहुत तनाव भी पैदा होगा। प्यार का जज़्बा अनुभव के परे है, लेकिन आज आप प्यार की इस मदहोशी की कुछ झलक पा सकेंगे। अगर आप व्यवसाय में किसी नये भागीदार को जोड़ने पर विचार कर रहे हैं, तो यह ज़रूरी होगा कि उससे कोई भी वादा करने से पहले आप सभी तथ्य अच्छी तरह जाँच लें। घर के कामों को पूरा करने के बाद इस राशि की गृहणियां आज के दिन फुर्सत में टीवी या मोबाइल पर कोई मूवी देख सकती हैं। ज़िन्दगी बहुत ख़ूबसूरत नज़र आएगी, क्योंकि आपके जीवनसाथी ने आपके लिए कुछ ख़ास योजना बनाई है।
___________________________________
🌄💥✴️💥🕉️💥✴️💥🌄
___________________________________
अस्वीकरण(Disclaimer)दैनिक पंचांग,धर्म, ज्योतिष,वास्तु आदि विषयों पर यहाँ प्रकाशित सामग्री केवल आपकी जानकारी के लिए हैं,जो पूर्ण रूप से दायित्व, मुक्त है,अतः संबंधित कोई भी प्रयोग अपने स्वविवेक के साथ करें या किसी संबद्ध विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लेवें।
________________________________
🌄✴️✴️✴️🕉️✴️✴️✴️🌄
______________________________
24 likes
10 shares