AI, क्लोनिंग और टाइम ट्रैवल: विज्ञान से कई कदम आगे हैं फिल्मों में दिखाए गए ये काल्पनिक आविष्कार
Sci-Fi Inventions That Inspire Real-World Science: फिल्मों और फिक्शन की दुनिया में दिखाई गई कुछ तकनीकें इतनी अविश्वसनीय और शक्तिशाली हैं कि वे समय, अंतरिक्ष, ऊर्जा और वास्तविकता के नियमों को ही बदल देती हैं। ये तकनीकें भले ही काल्पनिक हों, लेकिन इनकी कल्पना इतनी प्रभावशाली है कि वे आज के वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को नई खोजों के लिए प्रेरित करती हैं। Iron Man का आर्क रिएक्टर हो या Star Wars: Episode IV – A New Hope का लाइटसेबर, Avengers: Endgame का इन्फिनिटी गौंटलेट हो या Back to the Future की टाइम मशीन, ये सभी तकनीकें विज्ञान की सीमाओं को चुनौती देती हैं।