2 साल जनता के नाम — संघर्ष, सेवा और विकास का काम।
जनता के विश्वास और आशीर्वाद से पूर्णिया एवं कटिहार के विकास की दिशा में निरंतर प्रयास जारी है। बिजली व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए RDSS योजना के अंतर्गत पूर्णिया के लिए ₹154.32 करोड़ एवं कटिहार के लिए ₹132.67 करोड़ की स्वीकृति मिली है। यह राशि क्षेत्र की विद्युत वितरण व्यवस्था को आधुनिक, मजबूत और बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
विकास की नई ऊर्जा के साथ पूर्णिया और सीमांचल को नई पहचान दिलाने का संकल्प और मजबूत हुआ है। जनहित के हर मुद्दे को मजबूती से उठाना और जनता की सुविधा के लिए निरंतर काम करना ही हमारी प्राथमिकता है।
मजबूत होगी बिजली व्यवस्था, सशक्त होगा पूर्णिया।
हमने किया है — हम ही करेंगे।
प्रणाम पूर्णिया 🙏 सलाम पूर्णिया
#Rajesh Ranjan Pappu Yadav #📰 बिहार अपडेट #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🗞️पॉलिटिकल अपडेट #🆕 ताजा अपडेट