गुड़गांव

13 Posts • 6K views
Parmod Jain
873 views 2 months ago
गुरुग्राम। यातायात पुलिस ने नियम तोड़ने वालों पर एक हफ्ते में 1.39 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई यातायात पुलिस ने नौ से 15 फरवरी के बीच में 11,556 वाहन चालकों पर की है। इस दौरान सबसे ज्यादा चालान गलत दिशा में वाहन चलाने वालों के हुए। पुलिस उपायुक्त यातायात डाॅ. राजेश मोहन ने बताया कि चालान नहीं सलाम मिलेगा अभियान के नियम तोड़ने वालों पर सख्ती कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान गलत दिशा में वाहन चलाने पर 1675, दोपहिया वाहन चलाते समय हेल्मेट न लगाने पर 750 और दूसरी सवारी पर 748, बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने पर 821, गलत जगह पर वाहन खड़ा करने पर 1164, तेज गति में वाहन चलाने पर 49, वाहन चलाते हुए मोबाइल का इस्तेमाल करने पर 63, गलत लेन में वाहन चलाने पर 375 के साथ ही अन्य चालान किए गए। इस दौरान कैमरे से 522 चालान किए गए। इसमें नो एंट्री के 286, तेज गति के पांच, हेलमेट न लगाने पर 28, वाहन का पीयूसी न कराने पर 31, बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने पर 124 के साथ ही अन्य चालान किए गए। इस दौरान यातायात पुलिस की तरफ से 16 स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें 530 से अधिक नागरिकों और विद्यार्थियों को नियमों के बारे में जागरूक किया गया। #गुड़गांव
10 likes
8 shares
Parmod Jain
1K views 14 days ago
जरा सी लापरवाही... और चली गई जान | गुरुग्राम से दर्दनाक खबर हरियाणा के गुरुग्राम से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि छोटी सी गलती भी कितनी भारी पड़ सकती है। भोंडसी थाना क्षेत्र के मारुति कुंज में कार्यरत एक सुरक्षा गार्ड की मौत हो गई, वजह बनी एक छोटी सी लापरवाही... जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ निवासी करीब 56 वर्षीय व्यक्ति, जो गुरुग्राम में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहे थे, कुछ दिन पहले कीटनाशक दवा की बोतल खोल रहे थे। बोतल का ढक्कन खोलने के लिए उन्होंने मुंह का इस्तेमाल किया, लेकिन इसी दौरान जहरीला पदार्थ उनके शरीर में चला गया। इसके बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। पिछले 5 दिनों तक अस्पताल में इलाज चलने के बाद आखिरकार उन्होंने दम तोड़ दिया। ! यह घटना हमें एक बड़ा सबक देती है जरा सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है। कृपया ऐसी गलती कभी न करे कीटनाशक या केमिकल को मुंह से न खोलें बिना सुरक्षा के किसी जहरीले पदार्थ के संपर्क में न आएं #गुड़गांव एक छोटी सी गलती... एक परिवार पर भारी पड़ गई
13 likes
11 shares