नेवादा गांव में आयोजित अखिल भारतीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में गौराचौकी (गोंडा) ने शानदार जीत दर्ज की।
फाइनल मुकाबले में गौराचौकी ने लटिया (सिद्धार्थनगर) को हराकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। पहला सेट हारने के बाद टीम ने दमदार वापसी करते हुए लगातार दो सेट अपने नाम किए।
मुख्य अतिथि रियाज हसन ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
शाहिद अली, जियाउलहक और अनीसुर्रहमान के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय खेल प्रेमियों का विशेष योगदान रहा।
गांव में पहुंचे सैकड़ों दर्शकों ने तालियों और नारों के साथ खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया।
#Volleyball #Sports #Sadullahnagar #Balrampur #FinalMatch #Winner #Gonda
#📰 उत्तर प्रदेश अपडेट #📰मंडल अपडेट📢 #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताजा खबर 📰 #बलरामपुर न्यूज़