अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं लोकसभा सांसद आदरणीय श्रीमती प्रियंका गांधी जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर आज पटना के अदिति कम्युनिटी हॉल में पटना के युवा साथियों द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर युवाओं ने रक्तदान कर मानवता और सेवा का संदेश दिया तथा केक काटकर प्रियंका जी का जन्मदिन मनाया।
इस पुनीत कार्यक्रम में कांग्रेस नेता प्रेमचंद सिंह, युवा नेता आलोक सिन्हा, राहुल जी, श्रवण जी, पिंटू जी, धर्मेंद्र जी, मुन्ना जी, अमरनाथ जी सहित कई अन्य साथियों ने रेड क्रॉस के माध्यम से स्वेच्छा से रक्तदान किया। यह आयोजन प्रियंका गांधी जी की जनसेवा, संवेदनशीलता और मानवीय मूल्यों से प्रेरित रहा। Priyanka Gandhi Vadra Indian National Congress
#🎂हैप्पी बर्थडे प्रियंका गांधी😍 #📰 बिहार अपडेट #🗞️पॉलिटिकल अपडेट #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🆕 ताजा अपडेट