मेरा प्रयास सच दिखाने का

369 Posts • 94K views
#मेरा प्रयास सच दिखाने का भूमि_आवंटन_और 12% आरक्षण की मांग को लेकर 11 जून से धरने की चेतावनी, SDM को ज्ञापन सौंपा,,, रूपवास (भरतपुर)। लवकुश छात्रावास, खेल मैदान और अंबेडकर पार्क के लिए भूमि आवंटन की पत्रावली पर कार्रवाई न होने और 12 प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर लवकुश कुशवाह विकास समिति व जाटव समाज ने 11 जून से धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है। जिलाध्यक्ष वीर बहादुर के नेतृत्व में समिति और समाज के प्रतिनिधियों ने उपखंड अधिकारी विष्णु बंसल को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि लवकुश छात्रावास, खेल मैदान और अंबेडकर पार्क के लिए पिछले 10 वर्षों से चेंकोरा ग्राम पंचायत के भिड्यानी गांव में भूमि आवंटन के लिए प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। 12 प्रतिशत आरक्षण की मांग पर भी कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई है। समिति ने चेतावनी दी कि यदि 5 दिनों के भीतर भूमि आवंटन की फाइल और 12 प्रतिशत आरक्षण पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो 11 जून 2026 को SDM कार्यालय रूपवास के सामने धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। धरने के दौरान आगे के आंदोलन पर चर्चा कर चक्काजाम और रेलवे ट्रैक जाम की घोषणा भी की जा सकती है। प्रतिनिधियों ने कहा कि आंदोलन के उग्र रूप लेने पर इसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। इस अवसर पर वीर बहादुर, रामस्वरूप, रमेश, धर्म सिंह, पूरन सिंह, ओम प्रकाश, जवाहर सिंह, हरि सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।
12 likes
14 shares
#मेरा प्रयास सच दिखाने का #🐪राजस्थान अपडेट #पत्रकार_से_मारपीट_पर_सीएमएचओ_की_शर्मनाक_चुप्पी : भरतपुर जिले के रूपवास कस्बे में कांवड़ यात्रा से लौटकर अपने पैर का इलाज कराने के लिए सरकारी उप जिला अस्पताल पहुंचने पर वहां मौजूद अव्यबस्था को अपने मोबाइल फोन के कैमरे में कैद करने वाले मीडियाकर्मी संजय चौहान के साथ अस्पताल में तैनात अधिकारियों एवं कार्मिकों द्वारा मारपीट कर मोबाइल फोन को तोड़ देने साथ ही पुलिस बुलाकर मीडियाकर्मी से मारपीट किए जाने की घटना से मीडिया कर्मियों में आक्रोश व्याप्त है। प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त मामले को लेकर अस्पताल के बीसीएमएचओ डॉक्टर लखन सिंह, रूपवास थाने पर तैनात सहायक उपनिरीक्षक रघुनाथ सहित अस्पताल के अन्य कई कार्मिकों को आरोपित करते रूपवास रुदावल पत्रकार संघ द्वारा भरतपुर जिला कलेक्टर कमर चौधरी एवं जिला पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद के नाम से रूपवास उपखण्डाधिकारी विष्णु बंसल को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई है। गौरतलब है कि पूर्व में भी भरतपुर शहर के जनाना एवं आरबीएम अस्पताल सहित जिले के अन्य अस्पतालों एवं ताजा मामले में रूपवास के अस्पताल में हठधर्मी चिकित्सा अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा की गई दबंगई एवं अभद्रता के शर्मनाक मामलो में भरतपुर जिला सीएमएचओ डॉक्टर गौरव कपूर की हठधर्मिता भरी चुप्पी बेहद ही निंदनीय एवं शर्मनाक है। रूपवास रुदावल पत्रकार संघ द्वारा उपखण्ड अधिकारी विष्णु बंसल को सौंपे गए ज्ञापन में लिखा गया है कि गहनौलीमोड निवासी संजय चौहान पुत्र भूरी सिंह पत्रकार अपने पैर का एक्स-रे करवाने के लिए कस्बे के राजकीय उप जिला अस्पताल में पर्चा बनवाने की कतार में खड़ा हुआ था। ज्यादा भीड़ होने पर संजय ने भीड़ का वीडियो बनाना शुरु कर दिया और इसी दौरान एक अजीत नाम के युवक ने डीटीसी से आकर उसका मोबाइल छीन लिया एवं पत्रकार को खींचकर बीसीएमएचओ डॉक्टर लखन चौधरी के पास ले जाया गया जहां चौधरी द्वारा मनगढंत झूठे आरोप लगाकर गाली गलौज की गई साथ ही चौधरी द्वारा पत्रकार को क्वाटर में खींचकर ले जाया गया एवं उसके पीछे पीछे 6 अन्य कर्मचारी भी वहां पर पहुंच गए। ज्ञापन के अनुसार चौधरी द्वारा पत्रकार को सरकारी क्वार्टर में ले जाकर उसे बैड पर पटकर मारपीट शुरू करदी गई जिसमें 6 अन्य कर्मचारियों द्वारा भी पूरा सहयोग किया गया। पत्रकार के साथ मारपीट करने के बाद उसके द्वारा पुलिस को बुलाया गया जिसके बाद मौके पर पहुंचे ASI लिया। जिस पर क्वाटर पर पहुंचे एएसआई रघुनाथ द्वारा भी पत्रकार के साथ मारपीट करने सहित उसे थाने ले जाने के लिए गाड़ी में बैठा लिया गया लेकिन इस दौरान कुछ लोगों द्वारा पटकर को बड़ी मुश्किल से ASI रघुनाथन के चंगुल से छुड़ाया गया। पीड़ित पत्रकार द्वारा मामले की सत्यता उजागर करने के लिए उप जिला अस्पताल में लगे हुए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच करवाकर दोषियों पर कार्यवाही किए जाने की मांग रखी गई है।
16 likes
6 shares