जय गीता भागवत

30 Posts • 17K views
sn vyas
1K views 7 days ago
🙏🙏🛐ॐ श्री परमात्मने नमः🛐🙏🙏 🙏कर्म का सिद्धांत पुस्तक से 🙏 #भाग_३१/१ 🏹🎻🪔📝🦚🔥🦚📝🪔🎻🏹 🦚 ज्ञानाग्नि कैसे प्रकट होती है ? 🦚* जीव अपने असली स्वरूप को भूल गया है , जीव ब्रह्म का ही अंश है । ब्रह्म- सत , चित्त, आनंद स्वरूप है , इसलिए जीव भी सत , चित्त , आनंद स्वरूप ही है । किंतु जीव को इसका ज्ञान नहीं है , इसलिए जन्म-मृत्यु के चक्र में भटकता रहता है। *भगवान गीता में कहते हैं कि--* *ममैवांशो जीवलोके जीवभूत: सनातन:।* *जीव ब्रह्म का अंश होने के बावजूद, मुक्त होने के बावजूद, माया के वशीभूत होकर बद्ध हो गया है , अर्थात बंधनों में पड़ गया है।* *जीव को अपने स्वरूप का यथार्थ ज्ञान हो जाए, इसी का नाम "ज्ञान" है । ज्ञान होते ही उसके सभी संचित कर्म जलकर भस्म हो जाते हैं। जीव को स्वरूप का ज्ञान होना बहुत कठिन है । कोई बहुत ही समर्थ गुरु मिले , तो ही यह ज्ञान प्राप्त होता है।* *एक शेर का बच्चा जन्म लेते ही उसकी मां से अलग हो गया, और भेड़ों के मालिक ने इस नवजात शिशु को भेड़ों के साथ पाल - पोस कर बड़ा किया । यह शेर का बच्चा हमेशा भेड़ों के झुंड में ही रहता था , घूमता फिरता था, और अज्ञानता बस स्वयं को भी भेड़ ही समझता था।* *"मैं भी भेड़ ही हूं " ऐसी उसकी दृढ मान्यता हो गई थी। एक बार एक शेर घूमता -फिरता भेड़ों के झुंड के पास आया , जिसमें यह शेर का बच्चा भी था । शेर को देखकर भेड़ों का झुंड भाग खड़ा हुआ। साथ में वह शेर का बच्चा भी भाग खड़ा हुआ । यह देखकर उस शेर को आश्चर्य हुआ कि भेडो के साथ यह शेर का बच्चा क्यों भयभीत होकर भाग रहा है । शेर ने उन भेड़ों को जाने दिया और शेर के बच्चे को ही पकड़ा , तो वह बच्चा ,,, शेर के हाथ जोड़ने लगा कि " मुझे छोड़ दीजिए, मुझे मारना नहीं "।* *तब शेर ने उससे कहा : अरे भाई ,, तू भेड़ नहीं है । तू तो मेरी ही जाति का शेर है । तुझे मुझसे नहीं डरना चाहिए, मैं तुझे मार कर नहीं खाऊंगा।* *लेकिन ,,, शेर के बच्चे को उसकी बात पर विश्वास नहीं हुआ ,, वह तो यही कहता रहा कि "मैं भेड ही हूं और मुझे मारना नहीं"।* 🏹🎻🪔📝🦚🔥🦚📝🪔🎻🏹 *(वह तो यही कहता रहा कि "मैं भेड ही हूं मुझे मारना नहीं"।)* *फिर वह शेर उसे एक तालाब के किनारे ले गया और कहा कि इस तालाब के पानी में अपना मुख देखो , तेरा और मेरा मुख समान ही है या नहीं ? मैं गर्जना करूंगा, वैसे ही तू भी गर्जना करना ।* *उस शेर के बच्चे ने उस शेर की तरह ही गर्जना की । तो उसे अपने स्वरूप का ज्ञान हुआ और उसी समय वह भयमुक्त होकर शेर के साथ चला गया। मानव जीवन की भी ठीक ऐसी ही स्थिति है।* *जैसे सूर्य से किरण अलग होकर पूरे जगत में फैल जाती है, वैसे ही जीव भी अनादि काल से ब्रह्म से अलग हो गया है । बादल का पानी बिल्कुल साफ होता है ,, बादलों में क्षोभ होने से बूंद अलग होकर पृथ्वी पर गिरती है । आकाश से पृथ्वी पर आने तक उसमें (बीच में) ऑक्सीजन - नाइट्रोजन आदि तत्त्व मिल जाते हैं । पृथ्वी को छूते ही यह बूदे मिट्टी में मिलकर मलीन हो जाती है।* *फिर दोबारा सूर्य की प्रखर किरणों के ताप से बाष्पी भवन होता है । तो उसकी उर्ध्व गति होती है और बादल के रूप में वह जल पुनः अपने असली स्थान पर पहुंचकर शुद्ध और पवित्र हो जाता है । इसी तरह जीव ब्रह्म से अलग हो गया है, वह जगत की माया के संपर्क में आकर अविद्या वस मलीन हो गया है ।* *गोस्वामी तुलसीदास जी रामायण में यह बात एक ही पंक्ति में समझाते हैं* *भूमि परत भा डाबर पानी।* *जिमि जीवहि माया लपटानी ॥* *पृथ्वी पर पडते ही पानी गदला हो गया , जैसे शुद्ध जीव को माया लिपट गई हो।* *शेर की तरह ही शेर के बच्चे रूपी जीव को यह समर्थ गुरु मिलता है, तब ही उसे सच्चे स्वरूप का ज्ञान होता है और वह कर्मों के भय से मुक्त हो जाता है।* *गोस्वामी जी इस बात को रामायण में लिखते हैं कि--* क्रमश: इसके बाद अब कल आगे पढेगे ✍🏽 #कर्म #कर्म ही पूजा है #श्रीमद्भागवत गीता के श्लोक ॐ #🙏श्रीमद्भागवत गीता📙 #🙏💐श्रीमद्भागवत गीता💐🙏 bhagwat geeta
28 likes
32 shares
sn vyas
782 views 16 days ago
#कर्म #कर्म ही पूजा है 🙏🙏🛐ॐ श्री परमात्मने नमः🛐🙏🙏 🙏कर्म का सिद्धांत पुस्तक से 🙏 #भाग_२७/३ 🏹🎻🪔📝🦚🔥🦚📝🪔🎻🏹 🦚 नाम - स्मरण-- राम नाम का जप प्रारब्ध भोगने में क्या मदद करता है ?🦚 *अखा भगत सच कहता है कि---* *तिलक करता त्रेपन भया, जप माला नाका गया।* *कथा सुनी सुनी फुटिया कान, तोय न आव्यु ब्रह्म ज्ञान॥* *(अर्थात --- तिलक करते-करते 53 साल बीत गए। जपमाला के छेद भी बड़े हो गए । कथा सुनते सुनते कान बहरे हो गए , फिर भी ब्रह्म ज्ञान नहीं मिला।)* *एक मूरख ने एवी टेव, पत्थर एटला पूजे देव।* *तुलसी देखी तोड़े पान , पानी देखी करें स्नान॥* *(अर्थात-- एक मूर्ख को ऐसी आदत थी कि जितने पत्थर देखें ,उसको भगवान समझकर पूजन करें , तुलसी देखकर पत्ते तोड़ने लगे ,और पानी देखकर स्नान करने लगे।* *फिर भी उसका भव रोग मिटेगा नहीं , क्योंकि वह उपरोक्त परहेज का पालन करें तो उसको रोग होगा ही नहीं। इसलिए दवाई कि उसको आवश्यकता ही नहीं रहेगी।* *और परहेज का पालन नहीं करता तो फिर दवाई लेने की भी आवश्यकता नहीं । क्योंकि दवाई उसे कोई फायदा ही नहीं देगी ,, उपरोक्त परहेजी का अगर ठीक ढंग से पालन करता है तो,, राम नाम लो ,, या ना लो ,, दोनों समान। कुत्ते, बिल्ली , घोड़े , गधे , पशु, पक्षी ,चींटी ,मकोड़े आदि राम नाम नहीं लेते ,, किंतु सब जीवो पर भगवान की तो बराबर एक जैसी ही कृपा रहती है* *भक्त कवि आगे एक दूसरी जबरदस्त परहेज बताता है वह परेज इस तरह है---* *मैं हरि का हरि मेरे रक्षक, ये ही भरोसा नहीं जाए कभी।* *जो हरि करि है सो मेरे हित, यह निश्चय नहीं जाए कभी॥* *( अर्थात) मै हरि का ,, हरि है मेरा रक्षक ,, यह भरोसा जाए नहीं ,, जो हरि करेगा, वह मेरे हित के लिए ही करेगा ,, इस निश्चय में तब्दीली नहीं होनी चाहिए।* क्रमश: आगे अब नया भाग ✍🏽 #🙏श्रीमद्भागवत गीता📙 #🙏💐श्रीमद्भागवत गीता💐🙏 bhagwat geeta #श्रीमद्भागवत गीता के श्लोक ॐ
14 likes
16 shares