आद्य ज्योतिर्लिंग त्र्यंबकेश्वर

22 Posts • 16K views
sn vyas
341 views 4 days ago
#आद्य ज्योतिर्लिंग त्र्यंबकेश्वर . *🫧 श्री त्र्यंबकेश्वर जी 🫧* *सह्याद्रिशीर्षे विमले वसन्तं गोदावरितीरपवित्रदेशे।* *यद्धर्शनात्पातकमाशु नाशं प्रयाति तं त्र्यम्बकमीशमीडे॥* > जो गोदावरी तट के पवित्र देश में सह्यपर्वत के विमल शिखर पर वास करते हैं, जिनके दर्शन से तुरंत ही पातक नष्ट हो जाता है, उन श्री त्र्यम्बकेश्वर जी का मैं स्तवन करता हूँ। * *भगवान् श्री त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग महाराष्ट्र प्रान्त के अन्तर्गत नासिक जनपद में अवस्थित है। शिवपुराण के अनुसार भगवान् श्रीत्र्यंबकेश्वर जी आठवें ज्योतिर्लिंग के रूप में परिगणित हैं। मंदिर के अन्दर गर्भगृह में प्रवेश करने के बाद शिवलिंग का केवल अर्घा दिखायी देता है, लिंग नहीं। ध्यान से देखने पर अर्घा के अन्दर एक-एक इंच के तीन लिंग दिखायी देते हैं। इन लिंगों को त्रिदेव— ब्रह्मा, विष्णु और महेश का अवतार माना जाता है।* > यह श्रीत्र्यंबक नाम से प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग गौतमी तट पर स्थित है और बड़े-बड़े पातकों का नाश करने वाला है । जो भक्ति-भाव से श्रीत्र्यंबक लिंग का दर्शन, पूजन, स्तवन एवं वन्दन करता है, वह समस्त पापों से मुक्त हो जाता है। गौतम ऋषि के द्वारा पूजित श्रीत्र्यंबक नामक ज्योतिर्लिंग इस लोक में समस्त अभीष्टों को देने वाला तथा परलोक में उत्तम मोक्ष प्रदान करने वाला है - *ज्योतिर्लिंगमिदं प्रोक्तं त्र्यम्बकं नाम विश्रुतम्।* *स्थितं तटे हि गौतम्या महापातकनाननम्॥* *य: पश्येद्भक्तितो ज्योतिर्लिंगं त्र्यम्बकनामकम्।* *पूजयेत्प्रणमेत्स्तुत्वा सर्वपापै: प्रमुच्यते॥* *ज्योतिर्लिंगं त्र्यम्बकं हि पूजितं गौतमेन ह।* *सर्वकामप्रदं चात्र परत्र परमुक्तिदम्॥* (शिवपुराण, कोटिरुद्रसंहिता २६/५४-५६) *हर हर महादेव 👏🏻* *जय जय सियाराम 🙏🏻🚩* #🔱हर हर महादेव #🪔सावन का पवित्र महीना 🙏 #🕉 ओम नमः शिवाय 🔱
12 likes
13 shares