गोण्डा_की_खबरें

26K Posts • 21M views
#गोण्डा_की_खबरें महिला यात्री की जान बचाने वाले आरक्षी का सम्मान गोण्डा रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन की चपेट में आई महिला यात्री की जान बचाने वाले जीआरपी के आरक्षी योगेन्द्र सिंह को पुलिस महानिदेशक रेलवे ने सम्मानित किया है। आरक्षी के साहस और तत्परता के लिए उन्हें प्रशस्ति पत्र के साथ नगद पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया गया। दरअसल, 7 अगस्त को ट्रेन नंबर 15567 अमृत भारत एक्सप्रेस गोण्डा रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी। ट्रेन में मोतिहारी से आनंद विहार जा रही एक महिला यात्री सामान लेने के लिए ट्रेन से नीचे उतरी थी। इसी दौरान ट्रेन चल पड़ी। महिला ने जल्दबाजी में ट्रेन पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन की चपेट में आ गई। प्लेटफार्म ड्यूटी पर तैनात जीआरपी आरक्षी योगेन्द्र सिंह ने बिना देर किए अदम्य साहस और तत्परता दिखाते हुए महिला को सुरक्षित बचा लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने भी आरक्षी के इस मानवीय और साहसिक कार्य की जमकर सराहना की। आरक्षी योगेन्द्र सिंह के सराहनीय कार्य को देखते हुए 14 अगस्त 2026 को जीआरपी मुख्यालय लखनऊ में पुलिस महानिदेशक रेलवे श्री प्रकाश डी. ने उन्हें प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। आरक्षी योगेन्द्र सिंह की तत्परता ने एक महिला यात्री को निश्चित खतरे से बचा लिया। उनका यह साहसिक कार्य पुलिसकर्मियों के लिए ही नहीं, बल्कि ड्यूटी के प्रति संवेदनशीलता और मानवीयता की मिसाल भी है।
17 likes
12 shares
#गोण्डा_की_खबरें रेलवे स्टेशन पर अवैध चाकू के साथ युवक गिरफ्तार गोण्डा रेलवे स्टेशन पर जीआरपी पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। गोण्डा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा और अपराध नियंत्रण को लेकर जीआरपी पुलिस का चेकिंग अभियान जारी है। इसी क्रम में 11 अगस्त की रात रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 6 के पूर्वी छोर से पुलिस टीम ने संदिग्ध युवक को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुनील कुमार सैनी, निवासी ग्राम चैनपुर बड़रिया, थाना तुलसीपुर, जनपद बलरामपुर के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अदद अवैध चाकू बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह चाकू अपनी सुरक्षा के लिए रखता था और गोण्डा रेलवे स्टेशन पर घूमने आया था। जीआरपी ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
#गोण्डा_की_खबरें विभिन्न समस्याओं को लेकर डीपीआरओ से मिला सफाई कर्मचारी संघ जनपद में कार्यरत सफाई कर्मचारी की समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ गोण्डा के जिलाध्यक्ष विनोद मिश्र व महामंत्री विनय शुक्ला व संरक्षक सन्तराम वर्मा के नेतृत्व में जिला पंचायत राज अधिकारी से द्विवपक्षीय वार्ता की गई।जिलापंचायत राज अधिकारी ने संगठन की मांगों पर जल्द समाधान का आश्वासन दिया। कर्मचारियों ने सफाई कर्मचारियों का द्वितीय एसीपी लगाया जाये और एसीपी के एरियर छूटे हुए कर्मचारियों को दिलाए जाने, जनपद में मृतक कर्मचारियों के पावनाओं का भुगतान किया जाए, उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष दिन भर कार्यालय पर बैठे रहते है। जिससे कर्मचारियों को अधिकरियों से अपनी बात कहने में समस्या होती है। उन्हें दिन भर कार्यालय में न बैठने दिया जाय, सभी सफाई कर्मचारियों को सफाई किट दिलाया जाय सहित कई मुद्दों पर वार्ता की गयी। इस मौके पर संघ कोषाध्यक्ष फौजदार गौतम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम नयन वर्मा, मीडिया प्रभारी चन्दन तिवारी, नंदकुमार जायसवाल, धर्मेंद्र प्रताप, आशाराम यादव,राजेश पाठक,अखिलेश मिश्रा, राकेश वर्मा, रमेश शुक्ल, संतोष आर्य,राम विलास गुप्ता, रामचंद्र दुबे,अशोक तिवारी, झब्बूलाल गौतम,शिवकुमार शर्मा सहित दर्जनों पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
9 likes
10 shares