जागो और जगाओ

107 Posts • 123K views
अखण्ड भारत संकल्प दिवस !! अखंड भारत अतीत का गौरव, वर्तमान का संकल्प, भविष्य का पथ"। राज करने की जल्दी ,थके हुए नेतृत्व एवं दुर्बल मानसिकता के कारण से आज ही के दिन देश का विभाजन हुआ। स्वतन्त्रता के उल्लास में दबा हुआ यह करुण क्रंदन, निर्दोष हिन्दुओ का नरसंहार आज 14 अगस्त को स्मरण करे और श्रद्धांजलि दे और ध्यान रहे की इसकी पुनरावृति न हो । वास्तव में तो हम सब हिंदू समाज एक ही है। एक देश,एक मातृभाषा, एक देव, एक ही परमार्थिक सुख की कल्पना आदि सभी बातें संपूर्ण देश में एक हैं। कुछ लोग कहते हैं कि कश्मीर से आसाम तक जाने में अनेक भाषाएं मिलती हैं किन्तु यदि बुद्धि का ठीक उपयोग किया तो पता चलेगा कि सभी भाषाएं एक ही भाषा से उद्गम पाई हैं। इसी प्रकार ऊपर से दिखने वाली सभी विभिन्नताओं में एकत्व का अखंड-भारतीय सूत्र छिपा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक प.पू.श्री गुरुजी ने पूना के ग्रीष्मकालीन संघ शिक्षा वर्ग में आए स्वयंसेवकों, प्रान्तीय बैठक में उपस्थित हुए स्वयंसेवकों एवं पूना शहर के निमंत्रित नागरिकों के बीच बोलते हुए कहा कि..... 'अपनी मातृभूमि के किसी एक कण पर भी परकीयों का अधिकार होने का अर्थ है अपनी मातृभूमि पर विदेशियों का आक्रमण किन्तु जिन के हृदय में इस प्रकार की भावना नहीं और जो यह भी मानने के लिए तैयार नहीं कि हमारी मातृभूमि का विभाजन हुआ है वो वास्तव में महान बौद्धिक रोग से ही पीडि़त है। उनकी बुद्धि की संवेदन शक्ति ही लुप्त हो गई है और इसी कारण अखंड भारत के पुन:दर्शन की महान पुनीत तथा उदात्त कल्पना उन्हें सहन नहीं होती। मुझे तो एक सज्जन ने यहां तक कहा कि अब आप अखंड भारत की कल्पना छोड़ दीजिए। किन्तु मैं पुन: पुन: घोषणा करता हूं कि मैं उस कल्पना का कभी परित्याग नहीं कर सकता। अपने हिन्दू समाज के राष्ट्रीयत्व का एकमेव आधार और मातृभूमि के पवित्र प्यार तथा श्रद्धा से ओतप्रोत प्रभावी हुई यह अखंड भारत की इच्छा का कभी परित्याग नहीं होगा। उसका घोष भी कभी बन्द नहीं होगा फिर चाहे अन्तरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा के चक्कर में कोई कितना ही आवे !! #जागो और जगाओ
18 likes
8 shares