विधानसभा चुनाव

123 Posts • 160K views
Naman News
691 views 17 days ago
#📢 ताज़ा खबर 🗞️ #📰 बिहार अपडेट #विधानसभा चुनाव #बांकीपुर बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के प्रचार के आखिरी दिन पटना की सड़कों पर दिखा सबसे दिलचस्प नज़ारा! नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और बीजेपी के स्टार प्रचारक पवन सिंह का काफिला आया आमने-सामने। 30 जुलाई को होने वाले बांकीपुर उपचुनाव के प्रचार के अंतिम दिन सभी राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। पटना की व्यस्त सड़कों पर जब आरजेडी नेता तेजस्वी यादव अपना रोड शो निकाल रहे थे, ठीक उसी सड़क पर बीजेपी उम्मीदवार के समर्थन में प्रचार कर रहे भोजपुरी पावरस्टार पवन सिंह का काफिला भी आ पहुंचा। ​दोनों दिग्गजों के आमने-सामने आते ही समर्थकों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा और दोनों तरफ से जमकर नारेबाजी हुई। हालांकि, इस दौरान तेजस्वी यादव और पवन सिंह ने एक-दूसरे को देखकर हाथ जोड़कर शिष्टाचार के साथ अभिवादन किया। ​बांकीपुर में बीजेपी, आरजेडी और जन सुराज के बीच इस त्रिकोणीय और कांटे की टक्कर की पूरी ग्राउंड रिपोर्ट और इस खास लम्हे का वीडियो देखने के लिए अंत तक बने रहें।
12 likes
13 shares