शत शत नमन

359 Posts • 205K views
सुशील मेहता
565 views 15 days ago
सद्भावना दिवस 20 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती है और हर साल इस दिन को स्वर्गीय राजीव गांधी की याद में मनाया जाता है। राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को मुंबई में हुआ था। और राजीव गांधी की मृत्यु के एक वर्ष बाद सन् 1992 में इसी दिन राजीव गांधी सद्भावना पुरस्कार की स्थापना की गई थी। 21 मई 1991 को श्रीपेरंबदुर में लिट्‍टे द्वारा आत्मघाती बम विस्फोट में उनकी हत्या की गई थी। इस दिन के आयोजन का उद्देश्य राजीव गांधी के द्वारा किए गए उनके अविस्मरणीय प्रयास, राष्ट्र प्रगति के कार्य तथा उनके द्वारा किए गए अन्य अभूतपूर्व योगदान को याद करना है। साथ ही राष्ट्र प्रगति के लिए उनके जुनून और योगदान को पूरा करने के लिए सद्भावना दिवस मनाया जाता है। भारत एक विकसित देश बनें और भारत विकास ही हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए, ऐसा राजीव जी चाहते थे और उनका मानना भी था। । हर साल इस दिन को स्वर्गीय राजीव गांधी की याद में मनाया जाता है। उनकी मृत्यु के एक वर्ष बाद 1992 में इसी दिन राजीव गांधी सद्भावना पुरस्कार की स्थापना करी गई थी। 40 वर्ष की उम्र में राजीव गांधी भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री बने थे। राजीव गांधी 1984 से 1989 तक देश के प्रधानमंत्री रहे। भारत के लिए उनके विजन और समाज की बेहतरी के लिए उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। #शत शत नमन
21 shares