Jaleel Ahamad
387 views
3 months ago
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर साइकिलिंग क्लब को मिला प्रशस्ति पत्र क्लब के अध्यक्ष को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित सोलहवे राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर 25 जनवरी को जिला मुख्यालय पर आयोजित समारोह में जागरूकता अभियान मे सराहनीय योगदान करने के लिए जिलाधिकारी शैलेश कुमार ने साइकिलिंग क्लब की सराहना करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष अताऊल मुस्तफा अंसारी को सम्मानित किया l भदोही साइकिलिंग क्लब लम्बे समय से प्रत्येक रविवार को जागरुकता अभियान चलाकर स्वच्छ पर्यावरण और स्वस्थ जीवन शैली का अलख जगाते हुए लोगों को जागरूक करने का काम करती है l क्लब से जुड़े लोग शासन व प्रशासन स्तर पर आयोजित जागरुकता कार्यक्रम में भी प्रतिभाग कर शासन की मंशा के अनुरूप प्रचार प्रसार मे सहयोग प्रदान करते हैं l इस सराहनीय कार्य की बदौलत रविवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिलाधिकारी ने क्लब को प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष को सम्मानित कर उनका उत्साह वर्धन किया l इस मौके पर अन्य प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे l #🆕 ताजा अपडेट