डब्बा व बोतल मे पेट्रोल देने पर रोक लगाने की मांग
जिले मे पेट्रोल पंपो पर बढ़ती अव्यवस्था और पेट्रोल की किल्लत को लेकर समाजसेवी राहुल सिंह ने जिला अधिकारी को पत्र देकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है, कहा कि बड़ी संख्या में लोग बोतल और डिब्बे में पेट्रोल भरवा रहे हैं जिससे पेट्रोल पंप पर अफरा तफरी की स्थिति उत्पन्न हो रही है और आम उपभोक्ताओ को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, इस पर रोक लगाने की मांग करते हुए कहा कि बोतल व डब्बा मे पेट्रोल देना नियम विरुद्ध है और इसका दुरुपयोग भी हो सकता है।औराई के पीपर गांव व सुरियावा क्षेत्र मे पेट्रोल से जुड़ी घटना सामने आई है जिससे स्थित की गंभीरता और बढ़ जाती हैं।
पेट्रोल पंपों पर दो पहिया वाहन चालकों का लाइसेंस और हेलमेट की जांच सुनिश्चित की जाए ताकि यातायात नियमों का पालन हो सके।
समाजसेवी ने आशा व्यक्त किया कि प्रशासन इस दिशा मे शिघ्र ठोस कदम उठाएगा जिससे व्यवस्था मे सुधार हो सके और आम जनता को राहत मिल सके।
#🆕 ताजा अपडेट