Newsgenix
513 views
1 days ago
#🌐 राष्ट्रीय अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️पटना से सटे फतुहा में रविवार सुबह कार के अंदर आपसी विवाद में दो दोस्तों ने अपने ही ड्राइवर दोस्त बिट्टू कुमार को पीठ में गोली मार दी और फरार हो गए. गंभीर रूप से घायल बिट्टू को पीएमसीएच (PMCH) रेफर किया गया. चौंकाने वाली बात यह है कि जिस अर्टिगा कार में यह वारदात हुई, उस पर "भारत सरकार GST" का बोर्ड लगा हुआ था. सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल (FSL) की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार को जब्त किया और वहां से एक खोखा व तीन जिंदा कारतूस बरामद किए. फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ इस बात की भी जांच कर रही है कि कार पर भारत सरकार का बोर्ड क्यों लगा था. #PatnaNews #Fatuha #Firing #GSTBoard #🆕 ताजा अपडेट #📰 बिहार अपडेट #Newsgenix