भारत का लेमन कैपिटल कहलाता है ये शहर, यहां से देशभर में पहुंचते हैं नींबू
Fascinating Story Behind India’s Lemon Capital: गर्मी के मौसम में ठंडा नींबू पानी हो, खाने में खट्टापन बढ़ाने की बात हो या फिर अचार का स्वाद, नींबू भारतीय रसोई का बेहद अहम हिस्सा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में एक ऐसा शहर भी है जिसे ‘लेमन कैपिटल ऑफ इंडिया’ कहा जाता है? यह शहर है आंध्र प्रदेश का गुंटूर, जो देश में नींबू उत्पादन और व्यापार का सबसे बड़ा केंद्र माना जाता है।