Newsgenix
495 views
1 days ago
#🆕 ताजा अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ दिल्ली की एक कंज्यूमर कोर्ट ने बाटा कंपनी को एक ग्राहक को 10 हजार रुपये मुआवजा और मुकदमे का खर्च देने का आदेश दिया है. यह पूरा मामला एक मामूली से कैरी बैग को लेकर शुरू हुआ था. विवाद अब Bata इंड‍िया के लिए महंगा साबित हुआ है. मामला उस समय शुरू हुआ जब एक महिला ग्राहक से जूते खरीदने के दौरान 6 रुपये एक्‍स्‍ट्रा लेकर पेपर कैरी बैग दिया गया था. ग्राहक का आरोप था कि स्टोर में कहीं भी यह जानकारी नहीं दी गई थी कि कैरी बैग के लिए अलग से भुगतान करना होगा. उनका कहना था कि अगर पहले से सूचना होती तो वह अपना बैग साथ ला सकती थीं या खरीदारी का फैसला अलग तरीके से ले सकती थीं. यही वजह है कि उनकी तरफ से इस मामले को दर्ज कराया गया था. #Bata #ConsumerCourt #ConsumerRights #Delhi #CustomerRights #Newsgenix #Compensation