#🆕 ताजा अपडेट बकरीद के मौके पर आगरा स्थित ताजमहल में पर्यटकों को बड़ी राहत दी गई है। 28 मई को सुबह 7 बजे से 10 बजे तक भारतीय और विदेशी पर्यटक बिना टिकट ताजमहल परिसर में प्रवेश कर सकेंगे। इस दौरान भारतीयों के लिए 50 रुपये और विदेशी पर्यटकों के लिए 1100 रुपये का प्रवेश शुल्क पूरी तरह माफ रहेगा। हालांकि मुख्य मकबरे में प्रवेश के लिए 200 रुपये का अतिरिक्त टिकट पहले की तरह लागू रहेगा। प्रशासन ने भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के खास इंतजाम किए हैं और बड़ी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।
#🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🎞️आज के वायरल अपडेट्स