एक-एक नेता की सुरक्षा के लिए 40-40 गनमैन तैनात किए जा सकते हैं, लेकिन 40 बच्चों की शिक्षा के लिए एक शिक्षक तक नहीं…!
यही है हमारी प्राथमिकताओं का सच। जहाँ सत्ता की सुरक्षा ज़रूरी है,
लेकिन भविष्य की नहीं…!
और फिर बड़े गर्व से कहा जाता है— “भारत को विश्वगुरु बनाएंगे।”
आखिर गरीब बच्चों के लिए शिक्षा के दरवाज़े बंद क्यों किए जा रहे हैं?
क्यों स्कूलों की जगह अंधभक्ति बढ़ रही है?
क्यों बच्चों को किताबों की बजाय “बाबा” बनाया जा रहा है?
ये सिर्फ सवाल नहीं हैं, ये देश के भविष्य की चेतावनी हैं।
बाबा साहब ने कहा था— “1 रोटी कम खाओ, लेकिन बच्चों को जरूर पढ़ाओ।”
क्योंकि शिक्षा ही वो ताकत है, जो गरीबी, शोषण और अंधभक्ति—तीनों को खत्म कर सकती है। अगर अब भी नहीं जागे, तो आने वाली पीढ़ियाँ हमें माफ नहीं करेंगी।
#शिक्षा_बचाओ #सवाल_ज़रूरी_है 💙🔥
#educationfirst #primaryschoolchallenge
#ShikshaKaAdhikar #truelines #IndianCulture
#educationright
#🌐 राष्ट्रीय अपडेट