राज्यपाल के सामने सुल्तानपुर के किसान का जलवा, एक फीट लंबे आम ने लूटा दिल
#🎤मैं हूँ ShareChat रिपोर्टर✍
सुलतानपुर के बल्दीराय तहसील के नंदौली गांव के प्रगतिशील किसान जमील अहमद ने अपनी अनूठी कृषि उपलब्धियों से राजभवन में सुल्तानपुर का गौरव बढ़ाया। महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के विशेष आमंत्रण पर पहुंचे किसान ने एक फीट लंबा आम, मोटे अनाजों से तैयार मल्टीग्रेन आटा और खेत तालाब में उत्पादित मोती प्रदर्शित किए। प्राकृतिक खेती, नवाचार और आत्मनिर्भर कृषि मॉडल की राज्यपाल ने सराहना की। जमील अहमद की यह उपलब्धि न केवल सुल्तानपुर बल्कि पूरे प्रदेश के किसानों के लिए प्रेरणा बनी है और कृषि क्षेत्र में नए प्रयोगों की मिसाल मानी जा रही है।