Govind Maurya
557 views 2 days ago
*सुल्तानपुर ब्रेकिंग* हिस्ट्रीशीटर तमंचा-कारतूस समेत गिरफ्तार। #🎤मैं हूँ ShareChat रिपोर्टर✍ सुलतानपुर बन्धुआकला पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ अभियान के दौरान हिस्ट्रीशीटर अरमान पुत्र कज्जन को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस ने पिकौरा-गढ़ऊपुर मार्ग पर मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा। उसके कब्जे से .315 बोर का देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास और गोवध निवारण अधिनियम समेत चार मुकदमे पहले से दर्ज हैं।आयुध अधिनियम के तहत नया मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया।
11 likes
13 shares

More like this